{"_id":"68a78d2ea33017c5d5092adb","slug":"trump-administration-reviewing-55-million-foreigners-holding-us-visas-for-potentially-deportable-violations-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Visa: 5.5 करोड़ विदेशियों के रिकॉर्ड की समीक्षा कर रहा ट्रंप प्रशासन, नियमों के उल्लंघन पर रद्द होगा वीजा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US Visa: 5.5 करोड़ विदेशियों के रिकॉर्ड की समीक्षा कर रहा ट्रंप प्रशासन, नियमों के उल्लंघन पर रद्द होगा वीजा
Fri, 22 Aug 2025 02:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:48 AM IST
सार
ट्रंप प्रशासन 5.5 करोड़ से ज्यादा वैध अमेरिकी वीजा धारक विदेशियों के रिकॉर्ड की समीक्षा कर रहा है। यदि किसी वीजा धारक ने आव्रजन नियमों का उल्लंघन किया है तो उसका वीजा रद्द हो सकता है और उसे अमेरिका से निर्वासित भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
अमेरिकी वीजा (सांकेतिक)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी विदेश विभाग ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को कहा कि वह 5.5 करोड़ से ज्यादा वैध अमेरिकी वीजा धारक विदेशियों के रिकॉर्ड की समीक्षा कर रहा है। इस समीक्षा का मकसद यह पता लगाना है कि किसी ने आव्रजन नियमों का उल्लंघन तो नहीं किया। यदि कोई ऐसा करते पाया जाता है तो उसका वीजा रद्द किया जा सकता है या फिर निर्वासित भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, विदेश विभाग ने कहा कि सभी अमेरिकी वीजा धारकों की निरंतर जांच की जा रही है। अगर किसी के बारे में कोई ऐसी जानकारी मिलती है, जिससे वह वीजा रखने योग्य नहीं रह जाते, तो उनका वीजा तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। यदि वह व्यक्ति उस समय अमेरिका में है, तो उसे निर्वासित किया जा सकता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: US Tax Policy: ट्रंप के टैक्स कानून को वेंस ने बताया मेहनतकश परिवारों के लिए तोहफा, मेडिकेड कटौती पर दी सफाई
विज्ञापन
इन वजहों से की जा रही जांच
विदेश विभाग ने कहा कि ये जांच कई वजहों से की जा रही है, जैसे कि वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अमेरिका में रुकना, किसी तरह की आपराधिक गतिविधि, सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा, किसी भी प्रकार की आतंकवादी गतिविधि में शामिल होना या किसी आतंकवादी संगठन को सहायता प्रदान करना आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Lord Swaraj Paul Demise: एनआरआई उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल का लंदन में निधन, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
कुछ गलत मिलने पर अयोग्य घोषित होगा वीजा धारक
विदेश विभाग ने कहा कि वे कानून प्रवर्तन, आव्रजन रिकॉर्ड और वीजा जारी होने के बाद सामने आई किसी भी नई जानकारी की भी जांच कर रहे हैं। अगर इसमें कुछ गलत पाया गया तो वीजा धारक को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।