{"_id":"679e3cc62cf58b655907006d","slug":"trump-administration-fires-consumer-bureau-chief-rohit-chopra-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: ट्रंप प्रशासन ने उपभोक्ता वित्तीय सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख रोहित चोपड़ा को हटाया, 2026 तक था कार्यकाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: ट्रंप प्रशासन ने उपभोक्ता वित्तीय सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख रोहित चोपड़ा को हटाया, 2026 तक था कार्यकाल
Sat, 01 Feb 2025 08:55 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 01 Feb 2025 08:55 PM IST
सार
US: ट्रंप प्रशासन ने उपभोक्ता वित्तीय सुरक्षा ब्यूरो (CFPB) के प्रमुख रोहित चोपड़ा को उनके कार्यकाल के पहले ही हटा दिया। चोपड़ा को उपभोक्ता सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू करने के लिए जाना जाता था।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रंप प्रशासन ने शनिवार को उपभोक्ता वित्तीय सुरक्षा ब्यूरो (सीएफपीबी) के प्रमुख रोहित चोपड़ा को पद से हटा दिया, जिनका कार्यकाल 2026 तक था। चोपड़ा को उपभोक्ता सुरक्षा कानूनों को लागू करने और उनका विस्तार करने के लिए जाना जाता था।
विज्ञापन
चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पत्र साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा कि इस समय जब बहुत अधिक शक्ति कुछ हाथों में सिमट गई है, ऐसे में सीएफपीबी जैसे एजेंसियां और भी महत्वपूर्ण हो गई हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद तुरंत हटाए जाने की उम्मीद थी। लेकिन वे दो हफ्तों तक बने रहे और इस दौरान उन्होंने दो मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाना और कई रिपोर्ट जारी करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए।
विज्ञापन
सीएफपीबी को 2011 में बनाया गया था। इस इस तरह से स्थापित किया गया था कि यह राजनीति से प्रभावित न हो। यानी इसके कामकाज पर राजनीतिक बदलावों का असर न हो। लेकिन 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला दिया का राष्ट्रपति इस एजेंसी के प्रमुख को बिना कारण बताए हटा सकते हैं।
विज्ञापन
रोहित चोपड़ा का काम वॉल स्ट्रीट के लिए काफी परेशानी की वजह बना। उन्होंने उपभोक्तां के हितों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाए थे। उन्होंने बैकों से ओवरड्राफ्ट फीस (जब खाते में पैसे कम होते हैं तो बैंक जो अतिरिक्त शुल्क लगाता है) को कम करने को कहा। इसके अलावा, उन्होंने वेल्स फार्गो बैंक को 2022 में ग्राहकों को हुए नुकसान के लिए दो अरब डॉलर चुकाने का आदेश भी दिय।
इसके अलावा, उन्होंने बड़ी तकनीकी कंपनियों की उपभोक्ता भुगतान सेवाओं और डाटा के उपयोग पर सख्त नियम बनाए, जिसे बैंकों और व्यापार समूहों ने सराहा। हालांकि, कुछ उनके अन्य फैसलों का विरोध करते थे। अब सीएफपीबी का संचालन उसकी उप-निदेशक जिक्स्टा मार्टिनेज करेंगी, जब तक ट्रंप एक नया प्रमुख नियुक्त नहीं करते।