फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump accused BRICS of weakening the dollar, said- they will have to pay a heavy price News In Hindi

Donand Trump: ट्रंप बोले- डॉलर को शहंशाह बनाए रखेंगे; खुद को बताया स्मार्ट राष्ट्रपति; कहा- BRICS से खतरा नहीं

Wed, 09 Jul 2025 12:37 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 09 Jul 2025 12:37 AM IST
सार

ट्रंप और ब्रिक्स देशों के बीच चल रहे मतभेद दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसे में अब व्हाइट हाउस में हुए एक बैठक के बाद ट्रंप ने खुद को एक स्मार्ट राष्ट्रपति बताते हुए ब्रिक्स देशों पर डॉलर को कमजोर करने की कोशिश का आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि इन देशों को अब भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

विज्ञापन
Trump accused BRICS of weakening the dollar, said- they will have to pay a heavy price News In Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिक्स देशों और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मतभेद बढ़ते ही जा रहे हैं। कारण है कि ब्रिक्स देशों ने अपने सम्मेलन में टैरिफ नीति की नींदा की थी। इसके बाद ट्रंप लगातार रूप से ब्रिक्स देशों पर डॉलर को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर वे अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ट्रंप ने कहा कि वे अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स कोई बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन उनका मकसद डॉलर को खत्म करना है ताकि कोई और देश उसे अपना बना सके।

विज्ञापन

डॉलर को बताया राजा
इसके साथ ही ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अगर हमारे पास एक समझदार राष्ट्रपति होगा, तो हम कभी भी डॉलर का वैश्विक मानक नहीं खोएंगे।"उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिका ने डॉलर की स्थिति खो दी, तो यह किसी बड़े विश्व युद्ध को हारने जैसा होगा। उन्होंने कहा कि डॉलर ही राजा है और हम इसे ऐसे ही बनाए रखेंगे। अगर कोई इसे चुनौती देना चाहता है, तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

विज्ञापन

10 प्रतिशत टैरिफ का एलान
इसी सिलसिले में मंगलवार को व्हाइट हाउस में एक कैबिनेट बैठक हुई।  इसमें ट्रंप ने कहा कि ब्रिक्स समूह के सदस्य देशों पर 10% टैरिफ (शुल्क) लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई ब्रिक्स का हिस्सा है, तो उसे 10 प्रतिशत शुल्क देना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्रिक्स की स्थापना अमेरिका को नुकसान पहुंचाने और डॉलर को वैश्विक मानक से हटाने के इरादे से की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Tariff War: ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर अतिरिक्त 10% टैरिफ का एलान किया; बोले- अब कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा


मैं भी खेलना जानता हूं- ट्रंप
कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने अपने आप को स्मार्ट राष्ट्रपति बताते हुए कहा कि अगर कोई अमेरिका के खिलाफ यह खेल खेलना चाहता है, तो मैं भी खेलना जानता हूं। उन्होंने दावा किया कि ब्रिक्स अब लगभग टूट चुका है, लेकिन कुछ देश अभी भी इससे जुड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो देश अमेरिका के खिलाफ खड़े होंगे, उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें:- Israel Hamas War: उत्तरी गाजा में आईडीएफ के पांच सैनिक मारे गए; इस्राइली हमलों में 18 फलस्तीनियों की भी गई जान

ब्रिक्स देशों के बैठक से शुरू हुआ विवाद
बता दें कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, मिस्र, यूएई, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान की बैठक ब्राजील में 6-7 जुलाई को हुई थी। इस दौरान ब्रिक्स देशों ने टैरिफ नीति की निंदा की थी, जिसके बाद ट्रंप ने रविवार को भी कहा था कि जो देश ब्रिक्स की अमेरिका विरोधी नीतियों का समर्थन करेंगे, उन पर अतिरिक्त 10% टैरिफ लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed