लंदन से ढाका जा रही फ्लाइट में बवाल: पहले हुई बहस, फिर फिल्मी स्टाइल में मारपीट से मचा हड़कंप, देखें वीडियो
लंदन से ढाका जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच पहले बहस और फिर मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए। हंगामे में एक यात्री की टी-शर्ट फट गई। देखें वीडियो
विस्तार
लंदन से बांग्लादेश के ढाका जाने वाली एक फ्लाइट में हंगामा हो गया। दरअसल, दो यात्रियों के बीच झगड़ा हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई। यह घटना बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस है। अब सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
📹A video showing two passengers fighting mid-air aboard a #Biman_Bangladesh_Airlines flight has gone viral on social media.
विज्ञापन विज्ञापन
▪️The flight was travelling from #London to #Dhaka when the two passengers reportedly got into a heated argument that escalated into a physical… pic.twitter.com/U9Ld4M8Pnd — ⚡️🌎 World News 🌐⚡️ (@ferozwala) September 18, 2026
क्या है पूरा मामला?
ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, लंदन से ढाका के लिए बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की एक फ्लाइट ने उड़ान भरी। दो यात्रियों के बीच पहले बहस हुई और फिर वे आपस में लड़ने लगे। साथ के यात्रियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वे दोनों एक-दूसरे को लात-घूंसे मारने लगे। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद उन्हें काबू में किया गया। इस घटना के दौरान एक यात्री की टी-शर्ट फट गई।
एयरलाइन ने इस मामले पर क्या कहा?
बिमान बांग्लादेश ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। फ्लाइट में हुई बहस के बारे में पूछे जाने पर एयरलाइन के जनरल मैनेजर महबूबुद्दीन अहमद ने कहा, 'मुझे इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन मैं जल्द ही पता लगाऊंगा।' इसके साथ ही एयरलाइन ने घटना पर आगे कोई टिप्पणी नहीं की और इसमें किसी भी तरह की भूमिका से साफ इनकार कर दिया।
वहीं, जब दो यात्री आपस में झगड़ रहे थे, तो फ्लाइट में अफरा-तफरी मच गई। दूसरे यात्री डर गए थे। हालाकि, घटना के बारे में पता चलने पर पायलट तुरंत यात्रियों के पास पहुचे और स्थिति को शांत किया।