{"_id":"686d38957192a19d5903013c","slug":"us-president-donald-trump-tariffs-will-start-being-paid-on-august-1-no-extensions-will-be-granted-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tariff War: ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर अतिरिक्त 10% टैरिफ का एलान किया; बोले- अब कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Tariff War: ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर अतिरिक्त 10% टैरिफ का एलान किया; बोले- अब कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा
Tue, 08 Jul 2025 08:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 08 Jul 2025 08:56 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हमेशा से 1 अगस्त अंतिम तिथि रही है। अन्य देशों की ओर से ऐसे-ऐसे टैरिफ लगाए जाते हैं, जो हास्यास्पद हैं। मैंने उन देशों से बात की और अब हर कोई हमें सब कुछ देने को तैयार है। वर्षों तक उन्होंने हमें लूटा और हमारे पास ऐसा कोई राष्ट्रपति नहीं था, जो इसे समझता हो।'
विज्ञापन
Donald Trump
- फोटो : X/@WhiteHouse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का एलान कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने टैरिफ के लागू होने की तय तिथि में कोई बदलाव न करने का भी एलान किया। यानी अब सभी देशों पर टैरिफ अब 1 अगस्त से लागू हो जाएंगे।
विज्ञापन
'अब समयसीमा नहीं बढ़ाई जाएगी'
ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया कि 1 अगस्त, 2025 से टैरिफ का भुगतान शुरू हो जाएगा। कोई एक्सटेंशन नहीं दिया जाएगा। उन्होंने पोस्ट किया, 'कल कई देशों को भेजे गए पत्रों के अनुसार और आज, कल या अगले कुछ समय में भेजे जाने वाले पत्रों के साथ टैरिफ का भुगतान 1 अगस्त, 2025 से शुरू होगा। इस तिथि में कोई बदलाव नहीं हुआ है और कोई बदलाव नहीं होगा। दूसरे शब्दों में 1 अगस्त, 2025 से सभी पैसे देय और भुगतान योग्य होंगे। अब समयसीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!
विज्ञापन
टैरिफ के मामले में भारत के बारे में क्या बोले ट्रंप
इस बीच एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टैरिफ के मामले को लेकर भारत के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर वे ब्रिक्स में हैं तो उन्हें निश्चित रूप से 10% का भुगतान करना होगा। ब्रिक्स की स्थापना हमें नुकसान पहुंचाने, हमारे डॉलर को गिराने के लिए की गई थी। डॉलर तो राजा है। हम इसे ऐसे ही रखेंगे। अगर लोग इसे चुनौती देना चाहते हैं तो वे दे सकते हैं, लेकिन उन्हें बड़ी कीमत चुकानी होगी। मुझे नहीं लगता कि उनमें से कोई भी उस कीमत को भुगतने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
'अब हर कोई हमें सब कुछ देने को तैयार है'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हमेशा से 1 अगस्त अंतिम तिथि रही है। अन्य देशों की ओर से ऐसे-ऐसे टैरिफ लगाए जाते हैं, जो हास्यास्पद हैं। मैंने उन देशों से बात की और अब हर कोई हमें सब कुछ देने को तैयार है। वर्षों तक उन्होंने हमें लूटा और हमारे पास ऐसा कोई राष्ट्रपति नहीं था, जो इसे समझता हो।'
'1 अगस्त से बड़ी रकम आनी शुरू हो जाएगी'
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'टैरिफ रिकॉर्ड स्तर पर आने शुरू हो गए हैं। हम केवल उन अन्य देशों के नियमों का पालन कर रहे थे, जो हमसे बहुत अधिक टैरिफ वसूलते हैं। हमारा नेतृत्व बेवकूफ लोगों या बिना किसी व्यापारिक समझ वाले लोगों की ओर से किया जा रहा था। 1 अगस्त से बड़ी रकम आनी शुरू हो जाएगी।'