{"_id":"655f31afa987ab8653062b46","slug":"trudeau-highlights-need-of-action-to-uphold-rule-of-law-during-virtual-g20-leaders-summit-hosted-by-india-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20: राजनयिक संबंधों में दरार के बीच वर्चुअल मीटिंग में PM जस्टिन ट्रूडो हुए शामिल, कहा- कानूनों का रखें ख्याल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
G20: राजनयिक संबंधों में दरार के बीच वर्चुअल मीटिंग में PM जस्टिन ट्रूडो हुए शामिल, कहा- कानूनों का रखें ख्याल
Thu, 23 Nov 2023 04:41 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, टोरंटो
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Thu, 23 Nov 2023 04:41 PM IST
सार
निज्जर की मौत के बाद से ही भारत-कनाडा के बीच राजनयिक संबंधों में तल्खियां देखने को मिली है। इसी बीच भारत द्वारा आयोजित वर्चुअल जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में जस्टिन ट्रूडो ने कहा, कानून का शासन,अंतरराष्ट्रीय कानूनों का रखा जाए ध्यान। यहां पढ़ें...
विज्ञापन
Justin Trudeau
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर की मौत के बाद से ही कनाडा और भारत के रिश्तों में खटास आई है। जिसके कारण भारत और कनाडा के राजनयिक संबंधों में तनातनी दिखी। कनाडा के पीएम ने अपने संसद में भारत की खुफिया एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि निज्जर की मौत के पीछे भारतीय खुफिया एजेंसी का हाथ है। जिसके बाद से ही दोनों देशों के संबंधों में खासा तल्खियां देखने को मिली हैं। भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकी घोषित किया था। वहीं जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को बेतुका और पूर्वाग्रह से ग्रसित बताते हुए खारिज किया था।
ट्रूडो बोल- अंतरराष्ट्रीय कानूनों को बनाए रखें
भारत द्वारा वर्चुअल जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अपने संबोधन में 'कानून के शासन' और 'अंतरराष्ट्रीय कानूनों को बनाए रखने की जरूरतों पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा, लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए हमें अहम कदम उठाने होंगे। ट्रूडो के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि सितंबर में आयोजित हुई जी20 की बैठक में सर्वसम्मति से पारित लक्ष्यों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए इस वर्जुअल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया।
ट्रूडो ने कहा-सबको साथ लेकर चलना होगा
कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा, वित्तीय संस्थान सुधार, लैंगिक समानता, डिजिटल प्रौद्योगिकी समेत कई वैश्विक प्राथमिकताओं को लेकर आगे बढ़ना होगा। साथ ही कहा, विश्व के लोगों के लिए मजबूत, स्वस्थ भविष्य का निर्माण करना होगा। निम्न, निम्न-मध्यम आय वाले देशों की आवश्यक वित्त पोषण व्यवस्थाओं तक पहुंच बनाने पर भी प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
युद्धों ने लोगों को प्रभावित किया-ट्रूडो
यूक्रेन-रूस युद्ध का जिक्र करते हुए ट्रू़डो ने रूस की जमकर निंदा की। उन्होंने कहा, इन युद्धों से सबसे निर्बल लोग वैश्विक प्रभावों से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान फिर से उन्होंने कानून के शासन का पालन करने के महत्व पर जोर दिया है। अपने संबोधन में उन्होंने हमास-इस्राइल युद्ध की भी निंदा की। कनाडाई पीएम ने इस युद्ध में बंधक बनाए गए लोगों को रिहा करने का आग्रह किया है और गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित किया।