फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tropical storm Philippines flood landslides several people died rescue news in hindi

Philipines: तूफान ने मचाई फिलीपींस में तबाही, 23 की मौत, कई घर डूबे, छतों से रेस्क्यू किए जा रहे लोग

Thu, 24 Oct 2024 09:40 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनीला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 24 Oct 2024 09:40 AM IST
सार

बाढ़ और भूस्खलन के कारण बिकोल क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ। ज्यादातर लोगों की मौत बाढ़ के पानी में डूबने के कारण हुई है। बाढ़ के कारण शहर और गांव के अलग-थलग होने और सड़के अवरुद्ध होने के कारण मौतों के आंकड़ों में वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन
Tropical storm Philippines flood landslides several people died rescue news in hindi
फिलीपींस में तूफान में मचाई तबाही - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्वोत्तर फिलीपिंस में गुरुवार को उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण बाढ़ और भूकंप आ गया, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ के कारण सड़कों पर कारें बह गईं। घरों के छतों पर फंसे लोगों को मोटरबोटों की सहायता से बचाया जा रहा है। सरकार ने स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का एलान किया। उष्णकटिबंधीय तूफान ट्रामी के पूर्वोत्तर प्रांत से टकराने के बाद लाखों लोगों को बचाने के लिए दूसरे दिन भी बचाव अभियान जारी रहा। पर्वतीय प्रांत इफुगाओ के एगुइनाल्डो शहर में 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगी।
विज्ञापन


बाढ़-भूस्खलन से बिकोल क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित
बाढ़ और भूस्खलन के कारण बिकोल क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ। ज्यादातर लोगों की मौत बाढ़ के पानी में डूबने के कारण हुई है। अबतक 23 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन बाढ़ के कारण शहर और गांव के अलग-थलग होने और सड़के अवरुद्ध होने के कारण मौतों के आंकड़ों में वृद्धि होने की संभावना है। तूफान से अधिकतर मौतें मनीला के दक्षिण-पूर्व में छह-प्रांत बिकोल क्षेत्र में हुईं। यहां अबतक 20 लोगों की जान चली गई। गांवों में फंसे हजारों लोगों को सरकारी बलों ने बचाया। बिकोल क्षेत्र में गुरुवार को कई अन्य लोगों को भी बचाने जरुरत हैं, जो छतों पर फंसे हुए हैं। 
विज्ञापन


तूफानी मौसम के कारण बचाव कार्यों में हो रही दिक्कत
राहत-बचाव कार्यों के लिए 1500 पुलिसकर्मियों को प्रभावित इलाकों में भेजा गया है। क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख ब्रिगेडियर. जनरल आंद्रे डिजोन ने कहा, "हम एक बार में सभी को बचा नहीं सकते हैं, क्योंकि लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। हमें अतिरिक्त मोटरबोटों की जरूरत है। हम प्रभावित लोग जिन्हें तुरंत बाहर नहीं निकाला जा सकता है, उनतक तक भोजन और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने के तरीकों पर विचार कर रहे हैं।" अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में तूफानी मौसम बना हुआ है, जिससे बचाव कार्यों में दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की आपदा-शमन एजेंसी ने बताया कि दो मिलियन (20 लाख) से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जिसमें 75400 ग्रामीण निवासी भी शामिल हैं। हर सार फिलीपींस में लगभग 20 तूफान आते हैं। 2013 में, टाइफून हैयान के कारण 7,300 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इस तूफान ने कई गांवों को नष्ट कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed