{"_id":"5f0a414c06731b43344c7a2f","slug":"tropical-storm-fay-makes-landfall-in-new-jersey","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fay Storm: उष्णकटिबंधीय तूफान 'फे' से दहशत में अमेरिका, न्यू जर्सी में भूस्खलन और भारी बारिश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Fay Storm: उष्णकटिबंधीय तूफान 'फे' से दहशत में अमेरिका, न्यू जर्सी में भूस्खलन और भारी बारिश
Sun, 12 Jul 2020 04:16 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 12 Jul 2020 04:16 AM IST
विज्ञापन
तुफान(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारी बारिश के बीच उष्णकटिबंधीय तूफान ‘फे’ के आने से न्यूजर्सी में भी दहशत का माहौल है। मध्य-अटलांटिक देशों और दक्षिणी न्यू इंग्लैंड में एक उष्णकटिबंधीय तूफान से बारिश होने के बाद यह तूफान शनिवार को न्यूयार्क की ओर बढ़ गया है।
विज्ञापन
तूफान के कारण न्यूजर्सी के कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। मियामी में राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने बताया कि रविवार तक इसके उत्तर में बढ़ने की आशंका है। तूफान का केंद्र न्यूयॉर्क और पश्चिमी न्यू इंग्लैंड के ऊपर उत्तर की ओर है। न्यूजर्सी में शनिवार को उष्णकटिबंधीय तूफान के पहुंचने पर सड़कों पर पानी भर गया।
विज्ञापन
भारी बारिश और तूफान के कारण एहतियात के तौर पर समुद्री तटों को बंद कर दिया गया है। इस बीच, न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बिल डी ब्लासियो ने कहा कि शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ आ सकती है। अमेरिका राष्ट्रीय हरिकेन सेंटर ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बारिश और तेज तूफान के कारण समुद्री तटों को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। आशंका है कि न्यूजर्सी आइलैंड में तटीय बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
एफईएमए अलर्ट पर : ट्रंप
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि तूफान की हर पल निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एफईएमए) को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। वह किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने कहा कि ट्रंप ने अपनी न्यू हैम्पशायर की रैली को भी स्थगित कर दिया है।