फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tribute paid to Indian-origin Sikh police officer Sandeep Dhaliwal in America

भारतीय मूल के सिख पुलिस अधिकारी धालीवाल को अमेरिका में दी गई श्रद्धांजलि

Sun, 29 Sep 2019 07:09 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sun, 29 Sep 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Indian-origin Sikh police officer Sandeep Dhaliwal in America
संदीप सिंह धालीवाल (फाइल फोटो)

टेक्सास में भारतीय मूल के प्रथम अमेरिकी पुलिस अधिकारी संदीप सिंह धालीवाल की नृशंस हत्या पर शोक प्रकट करते हुए यहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। धालीवाल (42) उस वक्त राष्ट्रीय सुर्खियों में रहे थे जब उन्हें अमेरिकी राज्य टेक्सास में नौकरी पर दाढ़ी रखने और पगड़ी पहने की इजाजत दी गई थी। शुक्रवार को ह्यूस्टन के उत्तर पश्चिम में यातायात जांच के दौरान उनकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


धालीवाल के परिवार के लोगों, दोस्तों और अन्य लोगों ने शनिवार को उत्तर पश्चिम हैरिस काउंटी के विलेंसी लेन पर धालीवाल के स्मारक पर प्रार्थना की। धालीवाल की छोटी बहन रंजीत कौर भी इसमें शामिल हुई और उन्होंने अपने भाई की स्मृति में एक मोमबत्ती जलाई। उन्होंने उस व्यक्ति (धालीवाल) को याद किया, जो अपने काम से प्यार करता था।
विज्ञापन


एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने कौर के हवाले से बताया, ‘वह सचमुच में एक महान व्यक्ति थे। वह इसके (इस तरह की मौत के) हकदार नहीं थे। उन्होंने हर किसी की मदद की। उन्होंने कभी ना नहीं कहा था। मुझे लगता है कि यह गलत समय और गलत जगह थी।’
विज्ञापन
विज्ञापन


धालीवाल की हत्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की कार्यवाहक सहायक मंत्री एलिस वेल्स ने कहा, ‘हम भारतीय मूल के टेक्सास के पहले पुलिस अधिकारी धालीवाल के सहकर्मियों, दोस्तों और परिवार के साथ शोक प्रकट करते हैं।’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘धालीवाल ने सभी के लिए सिखों की नि:स्वार्थ सेवा की भावना को प्रदर्शित किया और अपने उदाहरण के साथ एक राष्ट्र (अमेरिका) को अभिभूत कर दिया।’ ह्यूस्टन मेयर साइलवेस्टर टर्नर ने धालीवाल को एक साहसी और इतिहास रचने वाला कानून प्रवर्तन अधिकारी बताया।


टेक्सास सीनेटर टेड क्रूज ने कहा कि राज्य एक नायक के लिए शोक प्रकट रहा है। गौरतलब है कि ह्यूस्टन क्रॉनिकल ने घटना के बारे में शेरिफ एड गोंजालेज के हवाले से बताया था कि धालीवाल ने एक वाहन को रोका, जिसमें एक महिला और एक पुरुष सवार थे। वाहन से एक व्यक्ति बाहर निकला और उसने धालीवाल पर गोलियां चला दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed