फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trained sniffer dogs may accurately detect Covid infected airport passengers: Study

COVID-19 virus study : खोजी कुत्ते एयरपोर्ट पर यात्रियों के बीच ढूंढ लेंगे कोविड मरीज, अध्ययन में दावा

Tue, 17 May 2022 02:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, लंदन 
पीटीआई, लंदन  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 17 May 2022 02:20 PM IST
सार

यह शोध रिपोर्ट बीएमजे ग्लोबल हेल्थ जर्नल में प्रकाशित हुई है। इसमें कहा गया है कि प्रशिक्षित खोजी कुत्ते, सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित हवाई यात्रियों का सटीक ढंग से पता लगा सकते हैं।

विज्ञापन
Trained sniffer dogs may accurately detect Covid infected airport passengers: Study
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Getty

विस्तार

प्रशिक्षित खोजी कुत्ते एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों के बीच कोविड-19 वायरस से संक्रमित व्यक्ति का पता लगा सकते हैं। एक शोध रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। 

विज्ञापन


यह शोध रिपोर्ट बीएमजे ग्लोबल हेल्थ जर्नल में प्रकाशित हुई है। इसमें कहा गया है कि प्रशिक्षित खोजी कुत्ते, सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित हवाई यात्रियों का सटीक ढंग से पता लगा सकते हैं। कोविड संक्रमितों का पता लगाने का यह तरीका महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह न केवल संक्रमण की शुरुआती अवस्था में बीमारी का पता लगाने में कारगर है, बल्कि महामारी को काबू में करने में भी प्रभावी है।
विज्ञापन


अध्ययन की एक और अहम खोज यह है कि ये कुत्ते कोरोना के अल्फा वैरिएंट को सही ढंग से पहचाने में कम कामयाब रहे, क्योंकि उन्हें कोरोना के मूल रूप का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इससे साबित होता है कि कुत्ते विभिन्न तरह की गंध का अंतर पता लगाने में कितने सक्षम हैं।  माना जाता है कि कुत्ते शरीर में होने वाली विभिन्न मेटाबोलिक प्रक्रियाओं के दौरान निकलने वाले अलग-अलग आर्गनिक यौगिकों का पता लगाने में सक्षम होते हैं, जिनमें बैक्टीरिया, वायरल और परजीवी संक्रमण से उत्पन्न होने वाले यौगिक शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार कुत्तों को किया गया प्रशिक्षित
हेलसिंकी विश्वविद्यालय और फिनलैंड के हेलसिंकी विश्वविद्यालय अस्पताल के शोधकर्ताओं ने 2020 में SARS-CoV-2 को सूंघने के लिए चार कुत्तों को प्रशिक्षित किया था। इनमें से प्रत्येक कुत्ते को पहले मादक पदार्थों या खतरनाक वस्तुओं अथवा कैंसर की पहचान का प्रशिक्षण दिया जा चुका था। इन कुत्तों के प्रशिक्षण के लिए 420 स्वयंसेवकों ने प्रत्येक कुत्ते को अपनी त्वचा स्वाब के नमूने प्रदान किए थे। इन चार कुत्तों ने प्रत्येक स्वयंसेवकों में से 114 की त्वचा के नमूनों को सूंघा और पीसीआर स्वाब परीक्षण में सॉर्स-कोव-2 पॉजिटव पाया, जबकि 306 को निगेटिव पाया।


कोरोना परीक्षण के लिए प्रत्येक कुत्ते को सात परीक्षण सत्रों में अलग अलग नमूने सूंघाए गए थे। इतना ही नहीं इन कुत्तों द्वारा किए गए कोरोना परीक्षण के पॉजिटिव केस की सटीकता 92 फीसदी रही, जबकि निगेटिव केस की सटीकता 91 फीसदी रही। सितंबर 2020 से अप्रैल 2021 के बीच फिनलैंड के हेलसिंकी-वेंटा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले 303 यात्रियों को सूंघने के लिए चार कुत्तों को तैनात किया गया था। प्रत्येक यात्री का एक पीसीआर स्वाब परीक्षण भी किया गया और उसका स्निफर डॉग के परीक्षण के नतीजों से मिलान किया गया। इस तरह से किए गए परीक्षण में से स्निफर के 296 नतीजे समान रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed