{"_id":"5f341c328ebc3e3cd4740b5c","slug":"train-derailed-in-scotland-driver-died-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉटलैंड में ट्रेन पटरी से उतरी, ड्राइवर सहित तीन की मौत, छह लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्कॉटलैंड में ट्रेन पटरी से उतरी, ड्राइवर सहित तीन की मौत, छह लोग घायल
Wed, 12 Aug 2020 10:13 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
ब्रिटिश परिवहन पुलिस ने बताया कि तूफानी मौसम के कारण उत्तरी-पूर्वी स्कॉटलैंड में एक ट्रेन पटरी से उतर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि छह लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश के बाद बुधवार को हुए इस हादसे में ट्रेन ड्राइवर की भी मौत हुई है।
स्कॉटलैंड की फर्स्ट मिनिस्टर निकोल स्ट्रूजन ने ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना को बड़ा हादसा बताया है। उन्होंने कहा कि वह आपात बैठक बुलाएंगी।
पुलिस, एम्बुलेंस और कई एयर एम्बुलेंस तथा दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।