{"_id":"617fb8a961c67248c678d6a2","slug":"train-accident-in-southwest-britain-city-salisbury-many-injures","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन: दक्षिण-पश्चिम शहर सैलिस्बरी में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, कई लोग घायल ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन: दक्षिण-पश्चिम शहर सैलिस्बरी में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, कई लोग घायल
Mon, 01 Nov 2021 03:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 01 Nov 2021 03:21 PM IST
सार
रेल अधिकारियों ने बताया कि दो ट्रेन आपस में टकरा गई थीं। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। हालांकि, कई लोग घायल जरूर हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
लंदन के दक्षिण-पश्चिमी शहर सैलिस्बरी में रविवार को रेल दुघर्टना हो गई। इस हादसे में कई लोगों चोटे आई हैं। पुलिस ने बताया कि यह रेल हादसा फिशर्टन टनल पर हुआ, जहां दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। राहत की बात है कि किसी अन्य तरह का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं कई लोग घर चले गए हैं।
विज्ञापन
वहीं रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि टनल को पार करते समय एक ट्रेन किसी चीज से टकरा गई। इससे उसका पिछला हिस्सा पटरी से उतर गया, जिस कारण दूसरी पटरी से आ रही ट्रेन भी उससे टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसे से 100 लोगों को बाहर निकाला गया है। अधिकारियों का कहना है कि जिस रूट पर हादसा हुआ है, वह रूट दो नवंबर से संचालन के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन