फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Train accident in southwest Britain city Salisbury many injures

ब्रिटेन: दक्षिण-पश्चिम शहर सैलिस्बरी में हुआ बड़ा ट्रेन हादसा, कई लोग घायल 

Mon, 01 Nov 2021 03:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Nov 2021 03:21 PM IST
सार

रेल अधिकारियों ने बताया कि दो ट्रेन आपस में टकरा गई थीं। राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई। हालांकि, कई लोग घायल जरूर हैं। 

विज्ञापन
Train accident in southwest Britain city Salisbury many injures
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

लंदन के दक्षिण-पश्चिमी शहर सैलिस्बरी में रविवार को रेल दुघर्टना हो गई। इस हादसे में कई लोगों चोटे आई हैं। पुलिस ने बताया कि यह रेल हादसा फिशर्टन टनल पर हुआ, जहां दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। राहत की बात है कि किसी अन्य तरह का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं कई लोग घर चले गए हैं। 

विज्ञापन


वहीं रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि टनल को पार करते समय एक ट्रेन किसी चीज से टकरा गई। इससे उसका पिछला हिस्सा पटरी से उतर गया, जिस कारण दूसरी पटरी से आ रही ट्रेन भी उससे टकरा गई। बताया जा रहा है कि हादसे से 100 लोगों को बाहर निकाला गया है। अधिकारियों  का कहना है कि जिस रूट पर हादसा हुआ है, वह रूट दो नवंबर से संचालन के लिए उपलब्ध हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed