{"_id":"5ded77308ebc3e1ba4526f42","slug":"trade-war-china-trade-with-america-decreased-in-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड वार: अमेरिका के साथ नवंबर में कम हुआ चीन का व्यापार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रेड वार: अमेरिका के साथ नवंबर में कम हुआ चीन का व्यापार
Mon, 09 Dec 2019 03:50 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 09 Dec 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
ट्रेड वार के चलते चीन का अमेरिका के साथ व्यापार नवंबर में एक बार फिर कम हुआ
ट्रेड वार के चलते चीन का अमेरिका के साथ व्यापार नवंबर में एक बार फिर कम हुआ है। दोनों देशों के वार्ताकारों का ट्रेड वार से निपटने के लिए संभावित समझौतों के प्रथम चरण पर काम जारी है। सीमा शुल्क आंकड़ों से रविवार को पता चला कि चीन से अमेरिका को निर्यात पिछले वर्ष की तुलना में 23 फीसदी कम हुआ है, जबकि अमेरिकी सामानों का चीन में आयात 2.8 फीसदी घटा है।
विज्ञापन
चीन से फ्रांस जैसे कुछ अन्य देशों को निर्यात में बढ़ोतरी हुई, जिससे नुकसान की भरपाई हुई। कुल चीनी निर्यात में पिछले वर्ष की तुलना में 2.5 फीसदी की कमी आई है, जबकि कमजोर होती वैश्विक मांग के बीच आयात में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन