फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trade War: China raises vigor if America increase Tariffs

ट्रेड वॉर : अमेरिका ने टैरिफ बढ़ाया तो चीन बरतेगा सख्ती

Fri, 10 May 2019 05:06 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 10 May 2019 05:06 AM IST
विज्ञापन
Trade War: China raises vigor if America increase Tariffs
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग (फाइल फोटो)

रविवार को डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट के बाद अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय द्वारा 10 मई से दो खरब डॉलर के चीनी माल पर आयात शुल्क (टैरिफ) 10 से बढ़ाकर 25 फीसदी करने की घोषणा पर चीन ने चुप्पी तोड़ी है। चीन ने प्रतिक्रिया दी, ‘यह दोनों देशों की जनता और विश्व के हित में नहीं है। हमें इस पर खेद है और यदि अमेरिका ने टैरिफ बढ़ाया तो चीन भी जवाबी प्रहार करने के लिए बाध्य होगा।’

विज्ञापन


चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार देर रात बयान जारी किया, ‘हमें पता है कि ट्रेड वॉर से दोनों देशों पर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर असर पड़ेगा, लेकिन अमेरिकी कार्रवाई के बाद बीजिंग को भी सख्त कदम उठाना पड़ेगा।’ चीन अमेरिकी राष्ट्रपति के उस ट्वीट से भड़क गया है जिसमें ट्रंप ने 200 अरब डॉलर के चीनी आयात पर आयात शुल्क 10 से बढ़ाकर 25 फीसदी करने का कहा था। 
विज्ञापन


हालांकि, चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने 9, 10 मई को वाशिंगटन में होने वाली अमेरिका और चीन के प्रतिनिधियों की उस वार्ता का जिक्र नहीं किया है, जिसमें अमेरिका द्वारा चीनी उत्पादों पर भारी आयात शुल्क लगाने पर चर्चा होगी। वार्ता के के लिए चीन की तरफ से उप प्रधानमंत्री लियू ही बृहस्पतिवार देर रात अमेरिका पहुंच रहे हैं। इस वार्ता में अमेरिका की तरफ से अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइथनाइजर और वित्तमंत्री स्टीवन नुचिन भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप की धमकी, चीन को डील तोड़ने की कीमत चुकानी होगी

ट्रेड वॉर को लेकर चीन-अमेरिका में लगातार जारी तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन को करार तोड़ने का नतीजा भुगतना ही पड़ेगा। रविवार को किए ट्वीट के बाद ट्रंप ने कहा, हमने पहले ही एलान किया है कि चीनी माल पर हम टैरिफ बढ़ाएंगे और ये तब तक जारी रहेगा जब तक कि वो हमारे काम करने वालों लोगों से छलावा करना बंद नहीं करते। ट्रंप ने कहा उन्होंने (चीन ने) करार तोड़ा है, वो ऐसा नहीं कर सकते, लिहाजा उन्हें इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा वार्ता के लिए अमेरिका आ रहे चीनी उप पीएम लियू ही अच्छे आदमी हैं लेकिन चीन ने समझौता खत्म कर दिया है।

शुक्रवार देर रात तक होगा फैसला

चीन के उप प्रधानमंत्री की अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइथनाइजर और वित्तमंत्री नुचिन के साथ बृहस्पतिवार से शुरू वार्ता शुक्रवार की देर रात तक चलेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि वैसे तो दोनों में कोई समझौता होने की गुंजाइश बेहद कम है लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसला शुक्रवार देर रात तक आ जाएगा। इस वार्ता की गति बहुत धीमी है क्योंकि चीन दोबारा सौदेबाजी करना चाह रहा है।


तल्खी बढ़ी तो पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर

अमेरिका चाहता है कि चीन के साथ उसका व्यापार घाटा कम हो। पिछले साल यह 378.73 अरब डॉलर रहा था। अमेरिका की मांग है कि उसके उत्पाद चीनी बाजार में पहुंचें और चीन में अमेरिकी कंपनियों पर तकनीकी साझा करने का दबाव खत्म हो। इस सौदेबाजी में दोनों महाशक्तियों के बीच यदि तल्खी बढ़ती है तो पूरे विश्व पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed