फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tough contest between Harris and Trump in the Presidential elections, both leaders used their strength to win

US: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हैरिस और ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला, जीत के लिए दोनों नेताओं ने झोंकी ताकत

Sat, 26 Oct 2024 09:55 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Sat, 26 Oct 2024 09:55 PM IST
सार

अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के लिए उम्मीदवार को 538 में से 270 वोट हासिल करने होंगे। सर्वे में कड़े मुकाबले की जानकारी के बाद ट्रंप और हैरिस दोनों ने वोट हासिल करने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं।

विज्ञापन
Tough contest between Harris and Trump in the Presidential elections, both leaders used their strength to win
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मुकाबला कड़ा हो चला है। चुनाव से 10 दिन पहले तक डेमाक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने स्विंग राज्यों के वोट पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पांच नवंबर को होने वाले चुनाव के बाद ही यह फैसला हो पाएगा कि अमेरिका की जनता किसके हाथ सत्ता सौंपती है। इस बीच पोल सर्वे में भी दोनों नेताओं के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है।

विज्ञापन


47 फीसदी मतदाताओं ने रखी राय
सीएनएन सर्वे के मुताबिक 47 फीसदी मतदाता हैरिस और 47 फीसदी मतदाता ट्रंप का समर्थन करते हैं। वहीं 20 से 23 अक्तूबर तक न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज के सर्वे में दोनों उम्मीदवार 48 प्रतिशत के साथ बराबर हैं। जबकि शेष चार प्रतिशत को अपनी प्राथमिकता तय करनी है। वहीं फाइनेंशियल टाइम्स और मिशिगन यूनिवर्सिटी के रॉस स्कूल ऑफ बिजनेस के सर्वे में 44 प्रतिशत मतदाताओं ने ट्रंप और 43 फीसदी ने हैरिस पर भरोसा जताया है। जबकि फाइव थर्टीएट पोल ट्रैकर का मानना है कि हैरिस को 1.7 प्रतिशत के साथ ट्रंप से बढ़त मिली है। 
विज्ञापन


270 वोट हासिल करने होंगे
अमेरिका में राष्ट्रपति बनने के लिए उम्मीदवार को 538 में से 270 वोट हासिल करने होंगे। इसके लिए सात स्विंग राज्य  जॉर्जिया, मिशिगन, एरिज़ोना, पेंसिल्वेनिया, उत्तरी कैरोलिना, विस्कॉन्सिन और नेवादा की अहम भूमिका है। सर्वे में कड़े मुकाबले की जानकारी के बाद ट्रंप और हैरिस दोनों ने वोट हासिल करने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरिस महिला अधिकारों पर मुखर
चुनाव में जीत के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस अपनी रैलियों में महिला अधिकारों को लेकर मुखर हैं। कमला हैरिस ने एक रैली में कहा था कि महिलाओं के अधिकार बहुत मौलिक क्यों हैं? इस रैली में मशहूर गायिका बेयॉन्से भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा था कि मैं यहां एक ऐसी मां के रूप में हूं जो उस दुनिया की गहराई से परवाह करती है जिसमें हमारे बच्चे रहते हैं।  उन्होंने हैरिस का समर्थन करने का आग्रह किया। चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रवासी विरोधी मुद्दे को उठा रहे हैं। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed