फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Top US, Chinese naval officials discuss challenges in Indo-Pacific in rare meeting

US-China: अमेरिका और चीन के शीर्ष नौसेना अधिकारियों ने की बैठक, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चुनौतियों पर की चर्चा

Wed, 24 Apr 2024 07:08 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 24 Apr 2024 07:08 PM IST
सार

अमेरिका और चीन के शीर्ष नौसेना अधिकारियों ने बुधवार को एक बैठक की। इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
Top US, Chinese naval officials discuss challenges in Indo-Pacific in rare meeting
US-China - फोटो : ANI (File)

विस्तार

ताइवान और दक्षिण चीन सागर को लेकर बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और चीन के शीर्ष नौसेना अधिकारियों ने बुधवार को एक बैठक की। इसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


चीन की नौसेना की ओर से तटीय शहर किंगदाओं में 19वीं पश्चिम प्रशांत नौसेना संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। अमेरिकी प्रशांत बेड़े के कमांडर एडमिरल स्टीफन कोहलर ने इस संगोष्ठी के इतर चीन की नौसने का राजनीतिक आयुक्त एडमिरल युआन हुआझी से मुलाकात की। इसके बाद अमेरिकी बेड़े की ओर से एक बयान जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि कोहलर ने युआन से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा पकरने के लिए मुलाकात की। अमेरिकी प्रशांत बेड़ा हिंद-प्रशांत कमान को नोसैनिक बल मुहैया कराता है। 

विज्ञापन


बयान के मुताबिक, दो दिन पहले कोहलर ने चीन की नौसेना के कमांडर एडमिरल हू झोंगमिंग से मुलाकात की थी। हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बयान के हवाले से बताया कि चीन की नौसेना के अधिकारियों के साथ बैठक में कोहलर ने संचार की खुली लाइन को बनाए रखने, परिचालन सुरक्षा और क्षेत्रीय सुरक्षा की चिंताओं के महत्व पर चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों नौसेना के शीर्ष अधिकारियों की इस बैठक से पहले हाल ही में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और उनके चीनी समकक्ष डोंग जून के बीच हाल ही में बातचीत हुई थी। चीन द्वारा आयोजित संगोष्ठी में 29 देशों ने भाग लिया। इसमें रूस और अमेरिका के प्रतिनिधि भी शामिल थे।  


दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच यह वार्ता विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन और फिलीपींस के बीच संघर्ष तेज होने की पृष्ठभूमि में हुई है। फिलीपींस को अमेरिका समर्थन हासिल है और वह संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन ऑफ लॉफ सी (यूएनसीएलओएस) के न्यायाधिकरण द्वारा 2016 के फैसले के आधार पर दक्षिण चीन सागर पर अपने दावों को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed