फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   top Russian officials will hold talks with US in Saudi Arabia Tuesday on restoring ties and war in Ukraine

Russia: यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के लिए तैयार हुआ रूस! सऊदी अरब में होगी क्रेमलिन और अमेरिकी अधिकारियों की बैठक

Mon, 17 Feb 2025 03:41 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 17 Feb 2025 03:41 PM IST
सार

Russia-Ukraine Conflict: रूस आखिरकार यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष को लेकर बातचीत करने के लिए तैयार हो गया है। जानकारी के अनुसार, सऊदी अरब में क्रेमलिन और अमेरिका के कुछ अधिकारियों के बीच बैठक होगी।

विज्ञापन
top Russian officials will hold talks with US in Saudi Arabia Tuesday on restoring ties and war in Ukraine
यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के लिए तैयार हुआ रूस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंबे समय से यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के खत्म होने के आसार नजर आने लगे है। रूस बातचीत के लिए तैयार हो गया है। क्रेमलिन का कहना है कि शीर्ष रूसी अधिकारी मंगलवार को सऊदी अरब में अमेरिका के साथ संबंधों को बहाल करने और यूक्रेन में युद्ध के मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को अमेरिकी अधिकारियों के साथ मंथन
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विदेश मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव सोमवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक की तैयारियों पर भी बातचीत करेंगे।

विज्ञापन

यूक्रेन संकट के समाधान पर चर्चा
पेस्कोव ने कहा कि वार्ता का मुख्य उद्देश्य 'रूस-अमेरिका संबंधों के संपूर्ण ढांचे को बहाल करना' है। इसके साथ ही यूक्रेन संकट के समाधान पर चर्चा और दोनों राष्ट्रपतियों की संभावित बैठक को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने फॉक्स न्यूज से बातचीत में कहा कि वे और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत के लिए सऊदी अरब जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सऊदी अरब जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो
वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सऊदी अरब जा रहे हैं, जहां वे रूसी अधिकारियों के साथ सीधी वार्ता करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य यूक्रेन में जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक समाधान तलाशना है। रूस और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और यूक्रेन युद्ध के बीच यह वार्ता वैश्विक राजनीति के लिए एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक पहल मानी जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed