फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Top PML-N leader hints at return of London-based Nawaz Sharif to Pak

Pakistan: PML-N के वरिष्ठ नेता ने दिए नवाज की वापसी के संकेत, बोले- इस्लामाबाद से ढाई घंटे दूर पार्टी सुप्रीमो

Thu, 29 Jun 2023 08:42 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 29 Jun 2023 08:42 PM IST
सार

Pakistan: सत्तारूढ़ पीएमएल-एन के एक शीर्ष नेता ने गुरुवार को इस बात के संकेत दिए कि पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी के सुप्रीमो नवाज शरीफ आम चुनाव से पहले देश लौट सकते हैं। उन्होंने कहा कि शरीफ पहले लंदन से आठ घंटे दूर थे, लेकिन अब वह दुबई से मात्र ढाई घंटे दूर हैं। 

विज्ञापन
Top PML-N leader hints at return of London-based Nawaz Sharif to Pak
nawaz sharif

विस्तार

सत्तारूढ़ पीएमएल-एन के एक शीर्ष नेता ने गुरुवार को इस बात के संकेत दिए कि पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी के सुप्रीमो नवाज शरीफ आम चुनाव से पहले देश लौट सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीनियर शरीफ पहले लंदन से आठ घंटे दूर थे, लेकिन अब वह दुबई से मात्र ढाई घंटे दूर हैं। 

विज्ञापन

पार्टी के वरिष्ठ नेता मियां जावेद लतीफ ने नवाज शरीफ और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी के बीच दुबई में हाल में हुई बैठक का जिक्र किया और कहा कि पीएमएल-एन प्रमुख लौटेंगे तो देश में समृद्धि लौट आएगी। उन्होंने कहा, नवाज पहले पाकिस्तान से आठ घंटे दूर थे और अब वह केवल ढाई घंटे दूर हैं। वह आगामी चुनावों के लिए पीएमएल-एन के गठबंधन के बारे में फैसला करेंगे 

विज्ञापन
विज्ञापन

73 वर्षीय शरीफ पिछले हफ्ते लंदन से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) गए थे। शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया गया था, जिसके बाद से वह पाकिस्तान की जेल में बंद में थे। हालांकि चिकित्सा आधार पर 2019 में उन्हें जमानत मिल गई थी। तबसे वह लंदन में निर्वासन में रह रहे हैं। नवाज को पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार ने पांच साल की अवधि के लिए राजनयिक पासपोर्ट जारी किया था। वह शहबाज शरीफ के छोटे भाई हैं। 
 

विज्ञापन

लतीफ ने गुरुवार को कहा कि मित्र देश नवाज शरीफ के अनुरोध पर पाकिस्तान में निवेश करेंगे, क्योंकि वह 'चौथी बार' पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे। पिछले हफ्ते पार्टी की एक बैठक के दौरान पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने आम चुनाव में पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्व करने और रिकॉर्ड चौथी बार देश के प्रधानमंत्री बनने के लिए अपने बड़े भाई की संभावित वापसी का भी संकेत दिया था।
 

दुबई में पीएमएल-एन और पीपीपी की बैठक पर एक अलग संवाददाता सम्मेलन में पीपीपी नेता फैसल करीम कुंडी ने कहा कि पीएमएल-एन या अन्य राजनीतिक दलों के साथ भविष्य में किसी भी तरह के गठबंधन आम चुनाव के परिणाम पर निर्भर करता है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि यह फैसला किया गया कि पीएमएल-एन के शरीफ और पीपीपी के जरदारी निचले स्तर पर लंबी बहस की अनुमति देने के बजाय इन मुद्दों पर सीधे बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed