फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Top immigration enforcement official reassigned, Trump fires chairman of Joint Chiefs of Staff

US: ट्रंप प्रशासन में बड़े फेरबदल, हटाए गए शीर्ष आव्रजन अधिकारी और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष; जानें वजह

Sat, 22 Feb 2025 08:02 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 22 Feb 2025 08:02 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जितनी तेजी से अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई की जा रही है, उतनी ही तेजी से उम्मीदों पर खरे न उतरने वाले देश के तमाम अधिकारियों पर भी हंटर चल रहा है। बता दें कि, ट्रंप ने शीर्ष आव्रजन अधिकारी और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष को उनके पदों से हटा दिया।

विज्ञापन
Top immigration enforcement official reassigned, Trump fires chairman of Joint Chiefs of Staff
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में अवैध प्रवासियों को देश से निकालने की प्रक्रिया तेज करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (आईसीई) के कार्यवाहक निदेशक केलिब विटेलो को उनके पद से हटा दिया है। मामले में होमलैंड सिक्योरिटी की प्रवक्ता ट्रिशिया मैकलॉघलिन ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि विटेलो अब प्रशासनिक पद पर नहीं रहेंगे, बल्कि सीधे तौर पर फील्ड ऑपरेशंस की निगरानी करेंगे। वह अब अवैध प्रवासियों की पहचान, गिरफ्तारी और निर्वासन की प्रक्रिया को देखेंगे, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और गृह सुरक्षा मंत्री क्रिस्टी नोएम की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन


क्यों हटाए गए केलिब विटेलो?
व्हाइट हाउस अधिकारियों का मानना है कि अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने की प्रक्रिया अपेक्षित गति से नहीं हो रही थी, जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया। आईसीई के प्रमुख एजेंट टॉम होमैन के अनुसार, अमेरिका के अंदर गिरफ्तार किए जा रहे अवैध प्रवासियों की संख्या पिछले साल की तुलना में तीन गुना बढ़ी है, लेकिन यह अब भी ट्रंप प्रशासन की अपेक्षा से कम है। उन्होंने यह भी कहा कि अब बिना आईसीई नेतृत्व की मंजूरी के किसी भी अवैध प्रवासी को हिरासत से रिहा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


शीर्ष सैन्य अधिकारी को भी हटाया गया
इसके अलावा, राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिकी सेना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल सी. क्यू. ब्राउन को अचानक उनके पद से हटा दिया। जानकारी के मुताबिक, जनरल सीक्यू ब्राउन अमेरिकी सैन्य इतिहास में दूसरे अश्वेत अधिकारी थे, जो इस उच्च पद तक पहुंचे थे। उनका कार्यकाल यूक्रेन युद्ध और मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्षों से निपटने में बीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने सीक्यू ब्राउन को दिया धन्यवाद
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा, 'वे एक अच्छे इंसान और बेहतरीन नेता हैं। मैं उनके और उनके परिवार के लिए उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।'



जनरल सीक्यू बाउन की जगह लेंगे जनरल डैन रैजिन केन
बता दें कि, सीक्यू ब्राउन की जगह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयर फोर्स के लेफ्टिनेंट जनरल डैन रैजिन केन को नया चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की है। इस मामले में राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव ट्रंप प्रशासन की उस नीति का हिस्सा है, जिसमें सैन्य और प्रशासनिक ढांचे से उन लोगों को हटाया जा रहा है, जो विविधता और समानता को बढ़ावा देने के समर्थक माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed