फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Top Chinese health official warns of COVID-19 rebound in Mainland China as Asymptomatic cases rises

चीन के कोरोना पर काबू पाने के बाद भी है फिर से फैलने का खतरा, सामने आ रहे नए मामले

Mon, 04 May 2020 09:49 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बीजिंग
पीटीआई, बीजिंग Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 04 May 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
Top Chinese health official warns of COVID-19 rebound in Mainland China as Asymptomatic cases rises
coronavirus - फोटो : PTI

चीन में कोरोना वायरस के फिर से लौटने का खतरा बरकरार है। पिछले दो सप्ताह में 10 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों ने स्थानीय स्तर पर प्रसारित कोरोना वायरस की जानकारी दी है। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य कमीशन (एनएचएस) ने कहा रविवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले रिपोर्ट किए गए। ये तीनों चीनी नागरिक विदेश से वापस आए थे। साथ ही, 13 नए एसिम्टोमैटिक मरीज (ऐसे मरीज जिनमें बीमारी के लक्षण दिखाई नहीं देते) भी सामने आए। इनमें दो विदेश से आए चीनी नागरिक भी शामिल थे।
विज्ञापन



एनएचएस ने कहा कि रविवार तक 962 एसिम्टोमैटिक केस सामने आए, जिनमें 98 विदेश से लौटे मामले भी सम्मिलित थे। इन सभी को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। 

एसिम्टोमैटिक मामले के तौर पर उन लोगों को उल्लेखित किया जाता है जो कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए लेकिन उनमें बुखार, खांसी और गले में खराश जैसे लक्षण सामने नहीं आए। हालांकि, इनसे दूसरों तक बीमारी के फैलने का खतरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य द्वारा संचालित शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि एनएचएस प्रवक्ता मी फेंग ने कहा है कि पिछले 14 दिनों में 10 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों ने स्थानीय स्तर पर प्रसारित नए कोरोना वायरस मामलों और एसिम्टोमैटिक मामलों की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इससे एक बात को स्पष्ट है कि महामारी के फिर से फैलने का खतरा अभी भी मौजूद है। 

शिन्हुआ की रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि, बीजिंग में बहुत से कार्यालय, व्यवसाय और पर्यटक स्थल फिर से खोले गए है, लेकिन कुछ सार्वजनिक स्थानों को जैसे सिनेमाघरों और आर्केड को महामारी के रोकथाम और नियंत्रण के लिए बंद रखा गया। 

चीन में रविवार तक इस खतरनाक वायरस से 4633 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, रविवार को इस कम्युनिस्ट देश में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई। रविवार तक चीन में संक्रमितों की संख्या 82,880 तक पहुंच गई, जिनमें से 481 का अभी भी इलाज चल रहा है। 


चीन के वुहान शहर में दिसंबर में सामने आए नोवल कोरोना वायरस से अब तक दुनियाभर में 2,50,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 35 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed