फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Today the whole world is facing the outbreak of Corona virus due to China: Mike Pompeo

चीन की वजह से आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस का प्रकोप झेल रही: अमेरिका

Mon, 25 May 2020 03:35 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 25 May 2020 03:35 AM IST
विज्ञापन
Today the whole world is facing the outbreak of Corona virus due to China: Mike Pompeo
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो - फोटो : ANI

अमेरिका ने एक बार फिर से चीन को कोरोना वायरस महामारी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बता दें कि इस खतरनाक बीमारी के कारण अमेरिका में अब तक 99 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 16 लाख से ज्यादा लोग यहां कोरोना के संक्रमण से प्रभावित हो चुके हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ समय से अमेरिका और चीन में वाकयुद्ध छिड़ा है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने रविवार को कहा कि चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की सत्तावादी प्रकृति और दुनिया भर में खुद का आधिपत्य कायम करने की उसकी इच्छा का परिणाम ही कोरोना वायरस महामारी है।

विज्ञापन


दरअसल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और माइक पोम्पियो लगातार यह कहते आ रहे हैं कि कोरोना वायरस वुहान के वेट मार्केट से नहीं बल्कि, वुहान के लैब से निकला है।
विज्ञापन


माइक पोम्पियो ने स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया को बताया, "मुझे लगता है कि अब यह साफ हो गया है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की प्रकृति का ही नतीजा है, जो आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप को झेल रही है।" उन्होंने आगे कहा, "हम में से जो लोग इसे देख रहे हैं वे दुनिया के लिए इस जोखिम के बारे में बात कर रहे थे। हम सत्तावादी शासन की प्रकृति को जानते हैं। हम जानतें हैं कि वहां क्या होता है, जहां लोग स्वतंत्र नहीं होते, जहां पत्रकार बोल नहीं सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed