फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   To save dwindling resources on Earth, adopt a low meat diet syas United Nations

पृथ्वी के घटते संसाधनों को बचाने के लिए कम मांस-युक्त आहार को अपनाएं: संयुक्त राष्ट्र

Sun, 17 Mar 2019 02:40 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 17 Mar 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
To save dwindling resources on Earth, adopt a low meat diet syas United Nations
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो)
हम जो खाते हैं वह हमारी पसंद का मामला हो सकता है, लेकिन 'वैश्विक पर्यावरणीय दृष्टिकोण' पर संयुक्त राष्ट्र की एक व्यापक रिपोर्ट ने दुनिया को "कम मांस वाली गहन" आहार को अपनाने और जलवायु-स्मार्ट कृषि को चुनने के लिए भोजन-अनाज का उत्पादन करने की सलाह दी है ताकि भविष्य की पीढ़ियों के लिए ग्रह से खत्म हो रहे संसाधनों को संरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन


केन्या की राजधानी नैरोबी में आयोजित चौथे यूएन इन्वायरमेंट एसेंबली में पर्यावऱण के भविष्य को लेकर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि चावल या गेहूं की तुलना में एक किलो बीफ़ या पोर्क का उत्पादन करने के लिए अधिक पानी का उपयोग किया जाता है। मांस उत्पादन के लिए वर्तमान में वैश्विक कृषि भूमि का 77 फीसदी भाग उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान कई देशों ने कृषि योग्य प्रथाओं को प्रोत्साहित करके खाद्य प्रणालियों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। बुधवार को जारी संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट (छठा वैश्विक पर्यावरणीय दृष्टिकोण) में खाद्य उत्पादन और खपत पर सलाह दी गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वैश्विक खाद्य पदार्थों का 33 फीसदी बर्बाद होता है। जबकि इसका 56 फीसदी भाग विकसित देशों द्वारा बर्बाद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के कार्यकारी निदेशक जोयेस सुया ने कहा, 'यह रिपोर्ट मानवता के लिए एक दृष्टिकोण है। हम इस समय दो राहों पर खड़े हैं। हम अपने वर्तमान पथ पर आगे बढ़ते रहेंगे जो मानव जाति के लिए एक अंधकारमय भविष्य का कारण बनेगा या फिर हम दूसरे मार्ग को अपनाएंगे। इस बात का फैसला हमारे राजनेताओं को अभी करना होगा।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed