फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   to curtail production of crude oil opec meeting today, challenges for partners ahead

कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती के लिये ओपेक की आज बैठक, साझेदारों के सामने कड़ी चुनौती

Fri, 07 Dec 2018 12:21 PM IST
भाषा
भाषा Updated Fri, 07 Dec 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
to curtail production of crude oil opec meeting today, challenges for partners ahead
opec
तेल निर्यातक देशों का संगठन ओपेक कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती के लिये शुक्रवार को रूस समेत 10 साझेदार देशों के साथ बैठक करेगा। 
विज्ञापन


संगठन को बृहस्पतिवार को हुयी बैठक में तेल की कीमतों में गिरावट को देखते हुये कटौती के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद थी। हालांकि, यह समझौता नहीं हो सका था। 

सऊदी अरब के पेट्रोलियम मंत्री खालिद अल-फलीह ने वियना में ओपेक की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा,  'नहीं, मैं तेल उत्पादन में कटौती को लेकर समझौते पर आश्वस्त नहीं हूं।' 
विज्ञापन


रूस के ऊर्जा मंत्री एलेक्जेंडर नोवाक ने सेंट पीटर्सबर्ग में बृहस्पतिवार को कहा, 'हमारी जलवायु परिस्थितियों के चलते अन्य देशों की तुलना में हमारे लिये कटौती करना ज्यादा मुश्किल है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, सऊदी अरब को अमेरिका की ओर से मानसिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक ट्वीट कर ओपेक देशों से कच्चे तेल की कीमतें नहीं बढ़ाने की मांग की थी। 

अल-फलीह ने जोर देकर कहा कि 'हमें कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती के लिये किसी की इजाजत की जरुरत नहीं है।'

वहीं, सऊदी अरब के प्रतिद्वंद्वी और ओपेक के तीसरे सबसे बड़ा उत्पादक देश ईरान ने उत्पादन में भारी कटौती का पक्ष लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed