फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   To celebrate the birth anniversary of Mahatma Gandhi, the program ceremony concluded in South Africa, read other important news of the world

दक्षिण अफ्रीका : महात्मा गांधी की जयंती पर सप्ताह भर चला कार्यक्रम संपन्न, पढ़ें दुनिया की अन्य खबरें

Sat, 09 Oct 2021 01:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जोहानिसबर्ग
एजेंसी, जोहानिसबर्ग Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 09 Oct 2021 01:45 AM IST
सार

इस परियोजना की शुरूआत जोहानिसबर्ग में भारत की महावाणिज्य दूत अंजू रंजन ने की और उच्चायोग तथा डरबन और केपटाउन के उनके सहकर्मियों ने उनका सहयोग किया। रंजन ने कहा, हमने पिछले हफ्ते एक विशेष गांधी यात्रा की, जिसके तहत कई स्थानों की यात्रा की जहां उन्होंने (गांधी ने) मार्च का नेतृत्व किया था।

विज्ञापन
To celebrate the birth anniversary of Mahatma Gandhi, the program ceremony concluded in South Africa, read other important news of the world
द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी फिल्म

विस्तार

महात्मा गांधी की जयंती मनाने के लिए पूरे दक्षिण अफ्रीका में सप्ताह भर चले कार्यक्रमों की शृंखला भारतीय फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल की फिल्म ‘द मेकिंग ऑफ महात्मा’ की विशेष स्क्रीनिंग के साथ संपन्न हो गई। इस परियोजना की शुरूआत जोहानिसबर्ग में भारत की महावाणिज्य दूत अंजू रंजन ने की और उच्चायोग तथा डरबन और केपटाउन के उनके सहकर्मियों ने उनका सहयोग किया।

विज्ञापन


रंजन ने कहा, हमने पिछले हफ्ते एक विशेष गांधी यात्रा की, जिसके तहत कई स्थानों की यात्रा की जहां उन्होंने (गांधी ने) मार्च का नेतृत्व किया था। हमने उन स्थानों की भी यात्रा की जहां अदालतों में उन पर मुकदमा चला था और जिन जेलों में उन्हें कैद रखा गया था। इसलिए इस फिल्म की स्क्रीनिंग के साथ इस यात्रा का समापन करना उपयुक्त है।
विज्ञापन


अमेरिका में स्थापित होगी गांधी प्रतिमा
मिसिसिपी डेल्टा क्षेत्र के मध्य में स्थित एक अमेरिकी शहर जिसकी आर्थिक स्थिति हाल में एक भारतवंशी द्वारा स्थापित कंपनी के कारण पुनर्जीवित हुई, वहां अब महात्मा गांधी की कांस्य की आवक्ष प्रतिमा स्थापित की जानी है। इसे भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद ने दिया है और प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार ने इसे डिजाइन किया है। क्लार्कसडेल के मेयर चक एस्पी ने कहा, हम यह उपहार पाकर खुश हैं। आइए जानते हैं दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मोरक्को किंग की नियुक्त सरकार में सात महिलाएं भी

मोरक्को के राजा मोहम्मद छठे ने उदारवादी और रूढ़िवादी दलों के गठबंधन से बनी और एक अरबपति व्यवसायी के नेतृत्व में नई सरकार की नियुक्ति की। इस नई सरकार में राष्ट्रीय निर्दलीय पार्टी (आरएनआई) के नेता अजीज अखानौच प्रधानमंत्री होंगे जिनकी कैबिनेट में सात महिलाओं समेत 24 मंत्री शामिल हैं। पिछली सरकार में पर्यटन मंत्री रहीं नदिया फेता मोरक्कों की पहली महिला वित्तमंत्री होंगी। अखानौच मोरक्को के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं और उनकी पार्टी ने संसद के निचले सदन में 395 में से 102 सीटों पर विजय हासिल की थी। 

सिंगापुर का सिख जोड़ा जारी करेगा गुरु नानक पर डॉक्यूमेंट्री

गुरु नानक द्वारा उनके जीवनकाल में देखे गए स्थलों पर भारतीय मूल के सिंगापुरी सिख युगल 24 एपिसोड की एक डॉक्यूमेंट्री ऑनलाइन जारी करेंगे। भारतवंशी अमरदीप सिंह और उनकी पत्नी विनिंदर कौर डॉक्यूमेंट्री के साप्ताहिक एपिसोड ‘द गुरुनानक डॉट कॉम’ वेबसाइट पर बिना किसी खर्च के जारी करेंगे। यह डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध होगा। 

24 एपिसोड की यह डॉक्यूमेंट्री ऑनलाइन जारी होगी
अगले चरण में, ‘लॉस्ट हेरिटेज प्रोडक्शंस’ और ‘सिखलेन्स प्रोडक्शंस’ द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री का पंजाबी और हिंदी में अनुवाद किया जाएगा। 550 साल पहले गुरु नानक ने एकता का संदेश फैलाने के लिए दो दशकों से भी ज्यादा समय तक पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान, इराक, सऊदी, तिब्बत, बांग्लादेश, भारत और श्रीलंका के सुदूर देशों की यात्रा की थी। जनवरी 2019 में सिंह और कौर के नेतृत्व वाली टीम ने गुरु नानक के नक्शे कदम पर चलने के लिए यात्रा शुरू की और फिर 24 एपिसोड में उन सभी स्थलों को विस्तार के साथ फिल्माया है जहां गुरु जी पहुंचे थे।

स्वीडिश कार्टूनिस्ट की हत्या में पाक के मीर की भूमिका

पाकिस्तान द्वारा एफएटीएफ (फायनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) को आतंकी गुटों पर काबू पाने का आश्वासन देने के बावजूद यह पाया गया है कि लश्कर-ए-ताइबा के अंतरराष्ट्रीय कमांडर साजिद मीर ने इस माह की शुरुआत में स्वीडन के एक कार्टूनिस्ट की हत्या में भूमिका निभाई। साजिद के तार पाक सेना और आईएसआई से जुड़े रहे हैं। मीर द्वारा इस हत्या में निभाई गई भूमिका को पाक सरकार द्वारा छुपाने के स्पष्ट संकेत हैं। इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने नाराजगी जाहिर की है।

ताइवान को एक वर्ष से गुपचुप प्रशिक्षण दे रही अमेरिकी सेना

दक्षिण चीन सागर में चीनी सेना की बढ़ती दादागिरी के बीच अब अमेरिका ने ड्रैगन को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी तेज कर दी है। अमेरिकी मीडिया में आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अमेरिकी सेना के ट्रेनर पिछले एक साल से ताइवान की सेना को गुपचुप तरीके से प्रशिक्षण दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिकी विशेष बलों के करीब 24 सैनिक और कई मरीन सैनिक ताइवान की सेना को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

इस बड़े खुलासे से चीन और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ने के आसार तेज हो गए हैं। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल ने ताइवान के सैनिकों को प्रशिक्षण देने का खुलासा किया है। इन प्रशिक्षकों को सबसे पहले ट्रंप प्रशासन ने ताइवान भेजा था लेकिन अभी तक उनकी उपस्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। यह खुलासा ऐसे समय पर हुआ है जब ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने शुक्रवार को कहा कि ताइवान अपनी लोकतांत्रिक जीवनशैली और आजादी को बचाने के लिए जो जरूरी होगा वह सब करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed