फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Titanic submersible accident us jay bloom says no to titan ticket got by pakistan shahzada dawood news updates

Titan Submarine: इस अरबपति ने टाल दी थी सफर की योजना तब शहजादा को मिला पनडुब्बी का टिकट, जान बची तो कही ये बात

Sat, 24 Jun 2023 12:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 24 Jun 2023 12:12 PM IST
सार

टाइटन हादसे के बाद अमेरिकी अरबपति जे ब्लूम ने फेसबुक पर उनके और टाइटन पनडुब्बी का संचालन करने वाली कंपनी ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश के बीच हुई बातचीत के संदेश साझा किए।

विज्ञापन
Titanic submersible accident us jay bloom says no to titan ticket got by pakistan shahzada dawood news updates
टाइटन सबमरीन हादसे के बाद अरबपति जे ब्लूम का आया बयान। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के निवेशक जे ब्लूम ने खुलासा किया है कि पहले वह और उनका बेटा टाइटन पनडुब्बी में सवार होकर टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने अटलांटिक महासागर की गहराई में जाने वाले थे। हालांकि, जे ब्लूम ने आखिरी समय में अपना फैसला बदल दिया, जिसके बाद पाकिस्तानी मूल के अरबपति शहजादा दाऊद ने वह टिकट खरीद लिया। शहजादा दाऊद का यह फैसला आत्मघाती साबित हुआ और टाइटन पनडुब्बी हादसे में शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद की मौत हो गई। 
विज्ञापन


स्टॉकटन रश ने जे ब्लूम को मनाने की कोशिश की थी
टाइटन हादसे के बाद जे ब्लूम ने फेसबुक पर उनके और टाइटन पनडुब्बी का संचालन करने वाली कंपनी ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश के बीच हुई बातचीत के संदेश साझा किए। जे ब्लूम ने बताया कि स्टॉकटन रश ने उन्हें और उनके 20 वर्षीय बेटे सीन ब्लूम को पनडुब्बी में जाने के लिए मनाने की कोशिश की थी। ब्लूम ने बताया कि वह और उनका बेटा भी टाइटैनिक से बहुत आकर्षित थे और जाने पर विचार भी कर रहे थे। हालांकि, आखिरी वक्त पर उन्होंने मना कर दिया। 
विज्ञापन


टाइटन पनडुब्बी हादसे की वजह आई सामने, जानिए कौन-सी गलती यात्रियों को पड़ी भारी
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइटन पनडुब्बी की सुरक्षा से नहीं थे संतुष्ट 
अरबपति निवेशक जे ब्लूम ने बताया कि जब उन्होंने टाइटन पनडुब्बी के बारे में पढ़ना शुरू किया तो वह पनडुब्बी की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए। जिसके बाद उन्होंने पनडुब्बी में समुद्र की गहराई में ना जाने का फैसला किया। यह फैसला उनकी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला साबित हुआ है। जैसा कि सभी जानते हैं कि टाइटन पनडुब्बी अटलांटिक महासागर की गहराई में लापता हो गई। यूएस कोस्ट गार्ड ने सभी यात्रियों को मृत घोषित कर दिया है। महासागर में टाइटन पनडुब्बी के कुछ टुकड़े बरामद हुए हैं। 

बताया जा रहा है कि टाइटन पनडुब्बी समुद्र की गहराई में धमाके में तबाह हो गई है। जे ब्लूम अब अपने  फैसले के लिए भगवान को धन्यवाद दे रहे हैं।

Titan: हादसे में मारे गए पांच लोग कौन थे, उनकी नेटवर्थ क्या थी? ये है रोमांच के शौकीन अरबपतियों की कहानी

ब्रिटेन के एक व्यवसायी की भी बच गई जान
ब्रिटेन के डिजिटल मार्केटिंग व्यवसायी क्रिस ब्राउन अंतिम समय में टाइटैनिक के मलबे को देखने की साहसिक यात्रा का अपना फैसला बदलने के लिए अपने भाग्य को धन्यवाद दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्राउन अपने दोस्त और ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग के साथ पनडुब्बी में जाने वाले थे। 


इन लोगों की गई जान
पनडुब्बी में टाइटैनिक जहाज के अवशेष को देखने के लिए पांच सदस्यों को ले जाने की क्षमता थी। इसमें सवार एक यात्री ब्रिटिश व्यवसायी हैं। व्यापारी हामिश हार्डिंग (58) एविएटर, अंतरिक्ष पर्यटक और दुबई स्थित एक्शन एविएशन के अध्यक्ष थे। हामिश हार्डिंग वही शख्स थे, जिन्होंने नामीबिया से चीता लाने की परियोजना में भारत सरकार का सहयोग किया था। 

ब्रिटिश-पाकिस्तानी व्यवसायी शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान भी यात्रियों की सूची में शामिल है। शहजादा दाऊद पाकिस्तान के सबसे बड़े समूहों में से एक एंग्रो कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष थे, जिनका उर्वरक, वाहन निर्माण, ऊर्जा और डिजिटल तकनीकों में निवेश था। एक वेबसाइट के अनुसार वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ब्रिटेन में रहते थे।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ओशनगेट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टॉकटन रश और फ्रांसीसी पायलट पॉल-हेनरी नार्गोलेट भी इस पनडुब्बी में सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed