फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   time magazine will picks us president elect donald trump person of the year china xi jinping

Donald Trump: ट्रंप को 'पर्सन ऑफ द ईयर' चुन सकती है टाइम मैग्जीन, 2016 में भी मिल चुका है सम्मान

Thu, 12 Dec 2024 10:42 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 12 Dec 2024 10:42 AM IST
सार

टाइम मैग्जीन साल 2016 में भी ट्रंप को पर्सन ऑफ द ईयर चुन चुकी है। इसके बाद 2020 में राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को भी पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया था।

विज्ञापन
time magazine will picks us president elect donald trump person of the year china xi jinping
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रतिष्ठित टाइम मैग्जीन अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पर्सन ऑफ द ईयर चुन सकती है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चयन प्रक्रिया से जुड़े लोगों हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है। इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव बेहद ध्रुवीकृत माहौल में हुआ और पूरी दुनिया की निगाहें इस चुनाव पर लगीं थी। चुनाव से पहले कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर होने का दावा किया जा रहा था, लेकिन चुनाव के नतीजों में ट्रंप ने आसानी से कमला हैरिस को हरा दिया।
विज्ञापन


2016 में भी चुने जा चुके हैं 'पर्सन ऑफ द ईयर'
टाइम मैग्जीन साल 2016 में भी ट्रंप को पर्सन ऑफ द ईयर चुन चुकी है। इसके बाद 2020 में राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को भी पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया था। पिछले साल पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट को इस सम्मान से नवाजा गया था। अब इस साल ये खिताब डोनाल्ड ट्रंप को दिए जाने की चर्चा है। गौरतलब है कि गुरुवार को ट्रंप, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की ओपनिंग बेल भी बजाएंगे। दुनिया के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज न्यूयॉर्क में ट्रेडिंग दिवस की शुरुआत या समापन को दर्शाने के लिए बेल बजाई जाती है। किसी भी व्यक्ति के लिए यह बड़ा सम्मान है। ट्रंप से पहले पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन, नेल्सन मंडेला और आर्नोल्ड श्वार्जनेगर जैसी मशहूर हस्तियों को भी ये सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में शी जिनपिंग को भेजा न्योता
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने जनवरी में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी न्योता भेजा है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप के न्योते को स्वीकार किया गया है या नहीं। अमेरिका स्थित चीनी दूतावास ने भी अभी तक इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है। हाल ही में एक मीडिया चैनल से बात करते हुए ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने हाल ही में चीन के राष्ट्रपति से बातचीत की है। एक तरफ ट्रंप ने शी जिनपिंग को शपथ ग्रहण का न्योता भेजा है, लेकिन दूसरी तरफ वे चीनी सामान पर अत्यधिक टैरिफ लगाने की बात भी कह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed