फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   TikTok goes dark in US after supreme court ban china app donald trump

TikTok: अमेरिका में बंद हुआ टिकटॉक, प्रतिबंध के बाद प्ले स्टोर से भी हटाया गया एप, समझौते की कोशिश जारी

Sun, 19 Jan 2025 10:54 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 19 Jan 2025 10:54 AM IST
सार

यूजर्स को एप पर एक मैसेज दिखाई दे रहा है, जिसमें एप पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी गई है। हालांकि संदेश में कहा गया है कि हमारे साथ जुड़ रहिए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही संचालन शुरू हो सकता है। 

विज्ञापन
TikTok goes dark in US after supreme court ban china app donald trump
टिकटॉक - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में शनिवार शाम से टिकटॉक एप बंद हो गया है। दरअसल अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लग गया है, जिसके बाद कानून प्रभावी होने से पहले ही टिकटॉक का अमेरिका में संचालन बंद हो गया। यूजर्स एप पर वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। यूजर्स को एप पर एक मैसेज दिखाई दे रहा है, जिसमें एप पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी गई है। हालांकि संदेश में कहा गया है कि हमारे साथ जुड़ रहिए। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही संचालन शुरू हो सकता है। 
विज्ञापन


प्रमुख प्लेस्टोर से हटाई गई एप
टिकटॉक को प्रमुख प्ले स्टोर से भी हटा लिया गया है। टिकटॉक एप एपल और गूगल प्ले स्टोर पर नहीं दिखाई दे रही है। टिकटॉक पर बीते दिनों एक कानून बनाकर अमेरिकी सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भी टिकटॉक की पैरेंट कंपनी बाइटडांस को अमेरिका में एप का संचालन बंद करने का आदेश दिया है। हालांकि ये भी कहा है कि अगर कोई अमेरिकी कंपनी बाइटडांस के शेयर खरीदकर टिकटॉक का संचालन करती है तो एप का अमेरिका में संचालन जारी रह सकता है। कानून के मुताबिक 19 जनवरी से टिकटॉक पर अमेरिका में प्रतिबंध लग गया है। हालांकि किसी अमेरिकी कंपनी को बाइटडांस के शेयर बेचने की कवायद जारी है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने दिए जारी रखने के संकेत
डोनाल्ड ट्रंप पहले टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में थे, लेकिन अब उन्होंने संकेत दिए हैं कि वे टिकटॉक को अमेरिका में जारी रख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि एलन मस्क बाइटडांस के शेयर खरीद सकते हैं, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। अमेरिका में सुरक्षा चिंताओं के कारण टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया गया है। अमेरिका का आरोप है कि टिकटॉक यूजर्स का डेटा चीन इकट्ठा कर रहा है। अमेरिका में टिकटॉक के 17 करोड़ यूजर्स हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed