फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tibetan spiritual leader Dalai Lama to be discharged today after successful knee surgery in US

US: तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को अमेरिका के अस्पताल से छुट्टी, घुटने की सफल सर्जरी हुई

Sat, 29 Jun 2024 06:12 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Jun 2024 06:12 AM IST
सार

अमेरिका में दलाई लामा के घुटने की सफल सर्जरी हो गई है। जिसके बाद आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वह इलाज के लिए सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंचे थे।




 

विज्ञापन
Tibetan spiritual leader Dalai Lama to be discharged today after successful knee surgery in US
दलाई लामा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को घुटने की सफल सर्जरी के बाद आज संयुक्त राज्य अमेरिका में अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दलाई लामा के निजी चिकित्सक डॉ. त्सेतन डी सदुत्शांग और सचिव तेनजिन तकल्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को दलाई लामा की घुटनेकी रिप्लेसमेंट सर्जरी का सफल ऑपरेशन हो गया है।

विज्ञापन


तेनजिन तकल्हा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, "आज सुबह दलाई लामा की घुटने की सर्जरी काफी सफल रही और अब वह अपने अस्पताल के कमरे में आराम कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है। अब उन्हें कोई समस्या नहीं है।"  उन्होंने आगे कहा, ''अस्पताल के सभी डॉक्टर और नर्स उच्चतम स्तर पर अपनी सेवा दे रहे हैं। यहां अस्पताल के सभी कर्मचारी दलाईलामा को अपनी बेहतर से बेहतर सेवाएं देने के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं।’’
विज्ञापन

 

सर्जरी के लिए सबसे अच्छा अस्पताल बताया
 दलाई लामा के चिकित्सक डॉ. त्सेतन डी सदुत्शांग ने बताया कि घुटने की सर्जरी के लिए यह सबसे अच्छा अस्पताल है और यहां देश के सबसे अच्छे आर्थोपेडिक सर्जन भी हैं। इसलिए यहां किसी को भी कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

समर्थकों ने दलाई लामा का किया था जोरदार स्वागत 

तिब्बती आध्यात्मिक नेता स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में रुकने के बाद सोमवार को न्यूयॉर्क पहुंचे थे। जहां तिब्बती समुदाय और शुभचिंतकों ने उनका स्वागत किया था। 

स्विट्जरलैंड में  जब दलाई लामा को होटल की लॉबी में देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। ज्यूरिख में होटल लॉबी से गुजरते समय उन्होंने एक पुराने दोस्त का अभिवादन किया। सैकड़ों की संख्या में लोग उन्हें शुभकामानाएं देने के लिए पहुंचे थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed