फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tibetan religious leader Dalai Lama will launch his first music album on his 85th birthday

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अपने 85वें जन्मदिन पर लांच करेंगे अपना पहला म्यूजिक एल्बम

Wed, 10 Jun 2020 07:42 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 10 Jun 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
Tibetan religious leader Dalai Lama will launch his first music album on his 85th birthday
दलाई लामा (फाइल)

तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अपने 85वें जन्मदिन यानी छह जुलाई को 'इनर वर्ल्ड' नाम से एक म्यूजिक एल्बम लांच करेंगे। 11 ट्रैक वाला यह एल्बम उनके द्वारा बनाए गए मंत्रों का संग्रह होगा।

विज्ञापन


दरअसल न्यूजीलैंड के एक बैंक में काम करने वाली जुनेल कुनिन ने दलाई लामा को इस तरह के एक एल्बम बनाने का सुझाव दिया था। कुनिन के मुताबिक वे खुद को शांत रखने और अपने आगे के जीवन पर फोकस करने के लिए दलाई लामा द्वारा दी गई शिक्षा पर आधारित म्यूजिक की खोज कर रही थीं लेकिन उन्हें यह ऑनलाइन नहीं मिली। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने इस बाबत दलाई लामा से मुलाकात कर अपनी इच्छा जताई। इसके बाद कई कोशिशों के बाद आखिरकार पांच साल बाद दलाई लामा का अलबम लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस अलबम में दलाई लामा द्वारा दी गई शिक्षाएं और मंत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


11-ट्रैक के इस प्रोजेक्ट को एक बुकलेट के साथ जारी किया जाएगा, जिसे कुनिन और उनके संगीतकार और निर्माता पति अब्राहम ने इस संगीत और म्यूजिक एल्बम को बनाने में मदद की। कुनिन के पति ने इस अल्बम में कई भूमिकाएं अदा की जिसमें गिटार बजाने और परकशन से लेकर ढोल बजाने और प्रोग्रामिंग तक शामिल है। कुनिन ने एल्बम को को प्रॉड्यूस किया और 'शुद्धिकरण' सहित तीन गीतों को अपनी आवाज भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed