{"_id":"627c7aa2b68cc15b0358d564","slug":"tibet-airlines-jet-overruns-runway-catches-fire-in-china-passengers-injured-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में हादसा: टेकऑफ के दौरान रनवे पार कर गया तिब्बत एयरलाइंस का विमान, पकड़ी आग, कई यात्री घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में हादसा: टेकऑफ के दौरान रनवे पार कर गया तिब्बत एयरलाइंस का विमान, पकड़ी आग, कई यात्री घायल
Thu, 12 May 2022 10:20 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 12 May 2022 10:20 AM IST
सार
चीन के सरकारी अखबार पीपुल्स डेली के मुताबिक, विमान में 113 यात्री और क्रू के नौ सदस्य सवार थे। राहत-बचाव कर्मियों ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
चीन के चॉन्गकिंग में विमान हादसा।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन के चॉन्गकिंग में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां तिब्बत एयरलाइंस का एक विमान एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान रनवे को पार कर गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस फ्लाइट को चॉन्गकिंग से तिब्बत के ल्हासा तक जाना था। हालांकि, रनवे से उतरने के बाद विमान जब तक रुक पाया, उसमें आग लग चुकी थी। हादसे में कुछ यात्रियों के चोटिल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
चीन के सरकारी अखबार पीपुल्स डेली के मुताबिक, विमान में 113 यात्री और नौ क्रू के सदस्य सवार थे। राहत-बचाव कर्मियों ने सभी को सही-सलामत निकाल लिया। जिन लोगों को भी चोट आई थी, उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें विमान को आग में धधकते देखा जा सकता है। हालांकि, घटना की कुछ और फोटोज में दमकलकर्मियों को आग पर पूरी तरह काबू पाते भी दिखाया गया है।
क्या रही हादसे की वजह?
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टेकऑफ से पहले ही फ्लाइट के क्रू को विमान में कुछ तकनीकी खराबी की आशंका हुई। इसके बाद आनन-फानन में टेकऑफ को रोका गया। इसी दौरान उड़ान न भरने के बाद विमान रनवे पार कर गया और इसमें आग लग गई।
विज्ञापन
Tibet Airlines TV9833/A319/B-6425 from Chongqing to Nyingchi was on fire during take-off this morning, details still not known. CKG/ZUCK closed for now. pic.twitter.com/CPL47fmfVk
— FATIII Aviation (@FATIIIAviation) May 12, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
क्या रही हादसे की वजह?
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टेकऑफ से पहले ही फ्लाइट के क्रू को विमान में कुछ तकनीकी खराबी की आशंका हुई। इसके बाद आनन-फानन में टेकऑफ को रोका गया। इसी दौरान उड़ान न भरने के बाद विमान रनवे पार कर गया और इसमें आग लग गई।