फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   three year old boy tongue is four times too big for his mouth

अमेरिका: 3 साल के बच्चे की जीभ उसके मुंह से चार गुना बड़ी, होती है सांस लेने में दिक्कत

Thu, 11 Feb 2021 07:52 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 11 Feb 2021 07:52 AM IST
विज्ञापन
three year old boy tongue is four times too big for his mouth
बच्चे की चीभ मुंह से चार गुना बड़ी... - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका में एक तीन साल के बच्चे की जीभ उसके मुंह से चार गुना ज्यादा बड़ी है। इसे देखकर हर कोई हैरान है। लेकिन यह एक दुर्लभ बीमारी है जिसे बेकविथ-विडमैन सिंड्रोम कहा जाता है। यह 15000 शिशुओं में से किसी एक को होती है।

विज्ञापन


बच्चे का नाम ओवेन थॉमस है और अमेरिका के पेंसिल्वेनिया का रहने वाला है। डॉक्टरों का मानना है, बेकविथ-विडमैन सिंड्रोम बीमारी के कारण बच्चे के शरीर अन्य हिस्सों में प्रभाव पड़ सकता है, उसके विकास में बाधा हो सकती है।
विज्ञापन


ओवेन की सर्जरी हो चुकी है। उसकी जीभ के दो इंच को हटाने के लिए एक लंबी सर्जरी से गुजरना पड़ा हालांकि अंग अभी भी बढ़ रहा है और डॉक्टर इसे कैसे रोकें, इस बारे में अनिश्चित हैं। जीभ अगर ऐसे ही बड़ी रहेगी तो उसकी सांस घुंटने का डर है, उसे सांस लेने में तकलीफ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवेन की मां थैरेसा उसका ब्लड प्रेशर नियमित चेक करती हैं, साथ ही ऑक्सीजन का स्तर भी नापती हैं। इसके लिए वह एक  डिजिटल उपकरण का उपयोग करती हैं ताकि सब कुछ मापने में उन्हें आसानी हो। ऐसा करके कई बार अपने बेटे ओवेन की जान बचाई है।


बच्चे की ऐसी स्थिति के कारण कैंसर होने का भी अधिक खतरा है, इसलिए उन्हें हर तीन महीने में एक अल्ट्रासाउंड और रक्त सही बन रहा है और काम कर रहा है इसकी जांच की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed