{"_id":"5eb2cdd78ebc3e90633c46cd","slug":"three-rockets-were-fired-near-baghdad-airport-says-iraq-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक: बगदाद के हवाई अड्डे के पास तीन रॉकेट दागे गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इराक: बगदाद के हवाई अड्डे के पास तीन रॉकेट दागे गए
Wed, 06 May 2020 08:16 PM IST
श्रीधर मिश्रा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 06 May 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
साकेंतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
इराकी सेना की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि राजधानी बगदाद में बुधवार को हवाई अड्डे के सैन्य सेक्टर के पास तीन कत्यूषा रॉकेट दागे गए। हालांकि, सेना ने यह भी बताया कि इस हमले में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
यह घटना इसलिए भी चिंता बढ़ाने वाली है, क्योंकि यह हमला संसद सत्र से कुछ घंटे पहले हुआ । इसी सत्र में नये नामित प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कादिमी की प्रस्तावित सरकार पर सदन में मत-विभाजन होना था। इराकी सुरक्षाबलों को बाद में पता चला कि ये रॉकेट बगदाद के पश्चिम में अल बरकिया क्षेत्र के लॉचिंग पैड से दागे गए थे। हमला किसने किया यह अभी तक पता नहीं चल सका है। किसी भी संगठन ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
अपनी पहचान को गुप्त रखने की शर्त पर एक इराकी सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पहला रॉकेट सैन्य हवाई अड्डे पर इराकी बलों के पास आ गिरा। वहीं, दूसरा कैंप क्रोपर के पास गिरा, जो कभी अमेरिकी निरूद्ध केंद्र था और तीसरा रॉकेट उस जगह पर गिरा जहां अमेरिकी सैन्य बल रहते हैं। बता दें कि सद्दाम हुसैन को फांसी पर चढ़ाए जाने से पहले कैंप क्रोपर जेल में ही रखा गया था।
विज्ञापन
पूर्व में अमेरिका ऐसे हमलों के लिए ईरान समर्थित मिलिशिया को जिम्मेदार ठहरा चुका है।