{"_id":"5fe3bc6f8ebc3e3ba10d3daa","slug":"three-policemen-shot-dead-in-france-and-very-critical-condition-of-a-police-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर की हत्या, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फ्रांस में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर की हत्या, एक की हालत गंभीर
Thu, 24 Dec 2020 03:23 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, पेरिस
एजेंसी, पेरिस
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 24 Dec 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
France Police - सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Real.gr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि चौथा पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, गोलीबारी की यह घटना मध्य फ्रांस के पुय-डी-डोम-इलाके में हुई। लोक अभियोजक कार्यालय के सूत्रों ने इस जानलेवा हमले की जानकारी दी।
विज्ञापन
घरेलू हिंसा की सूचना मिलने जब पुलिसकर्मी पहुंचे तो एक 48 वर्षीय शख्स ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। वहां मौजूद महिला को बचाने में 3 पुलिसकर्मी गोलियों का शिकार हो गए। जबकि, चौथा पुलिसकर्मी भी बुरी तरह से घायल है। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि पीड़ित महिला ने छत पर थी और घर के अंदर आग लगी हुई थी। पुलिसकर्मियों ने जब घर में घुसने की कोशिश की तब 48 साल के एक व्यक्ति ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।
विज्ञापन