फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three Palestinians killed in Israeli army attacks on Gaza border

गाजा सीमा पर इस्राइली सेना का हमला, तीन फलस्तीनियों की मौत

Sun, 18 Aug 2019 08:43 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 18 Aug 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
Three Palestinians killed in Israeli army attacks on Gaza border
इस्राइल सेना - फोटो : Twitter

उत्तरी गाजा पट्टी में इस्राइली सैनिकों के हमले में फलस्तीन के तीन लोग मारे गए। फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। इससे कुछ घंटे पहले इस्राइल की ओर तीन रॉकेट दागे गए थे। मंत्रालय ने बताया कि एक अन्य फलस्तीनी गोलीबारी में घायल हो गया और अस्पताल में भर्ती है। इस्राइली सेना ने बताया कि उत्तरी गाजा पट्टी में सीमा के करीब कई सशस्त्र संदिग्धों पर युद्धक हेलीकॉप्टर और टैंक से हमला किया गया।

विज्ञापन


सेना ने टि्वटर पर पोस्ट किए एक बयान में कहा, ‘हमने गाजा से इस्राइली सीमा की ओर बढ़ रहे सशस्त्र संदिग्धों की पहचान की है। हमने उनकी तरफ गोलीबारी की। यह ताजा हमला तब हुआ है जब हमास शासित गाजा पट्टी में फलस्तीनियों ने शनिवार देर रात दक्षिणी इस्राइल में तीन रॉकेट दागे। इस्राइली सेना ने बताया कि 24 घंटे में यह दूसरा हमला है। 
विज्ञापन


सेना ने बताया कि गाजा पट्टी से इस्राइली क्षेत्र में तीन रॉकेट दागे गए। आयरन डोम हवाई रक्षा प्रणाली ने दो रॉकेटों को नष्ट कर दिया। शुक्रवार को भी गाजा में फलस्तीनियों ने स्देरोट शहर में एक रॉकेट दागा था जिसे सेना ने 12 जुलाई के बाद से इस तरह का पहला हमला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में  इस्राइल के युद्धक विमानों ने गाजा पट्टी में शनिवार तड़के कम से कम तीन ठिकानों को निशाना बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed