फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three mass graves in Balochistan, Britain expressed concern

बलूचिस्तान में तीन सामूहिक कब्रों में दफनाए गए हैं करीब 169 शव, ब्रिटेन ने जताई चिंता

Mon, 16 Mar 2020 05:58 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 16 Mar 2020 05:58 AM IST
सार

  • तीन सामूहिक कब्रों में दफनाए गए हैं करीब 169 शव
  • अत्याचार के भारत के आरोपों पर ब्रिटेन ने लगाई मुहर

विज्ञापन
Three mass graves in Balochistan, Britain expressed concern
nigel adams - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूचों पर हो रहे अत्याचार के भारत आरोपों पर अब ब्रिटेन ने भी मुहर लगा दी है। ब्रिटेन के एक मंत्री ने साफ तौर पर कहा कि बलूचिस्तान में सामूहिक कब्रों की जानकारी से उनका देश वाकिफ है। बलूचिस्तान के खुजदार, तुरबत और डेरा बुगती में मिली सामूहिक कब्रों में कम से कम 169 लोगों को दफनाया गया है, इनमें ज्यादातर महिलाओं और बच्चों के शव हैं।

विज्ञापन


ब्रिटेन के विदेश राज्य मंत्री निगेल एडम्स ने कहा कि हमें उन रिपोर्टों की जानकारी मिली है, जिनमें बलूचिस्तान में सामूहिक कब्रें मिलने की बात कही गई है। इन रिपोर्टों से पाकिस्तान को लेकर ब्रिटिश सरकार की चिंता बढ़ गई है। एडम्स ने कहा, ‘सभी देशों की जिम्मेदारी है कि वे मानवाधिकारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन


इन अधिकारों में ही जीने का अधिकार भी शामिल है। लेकिन पाकिस्तान में इसका लगातार उल्लंघन हो रहा है। इसको लेकर ब्रिटेन पाकिस्तान के शीर्ष स्तर पर अपनी चिंता जता चुका है। पाकिस्तान के साथ होने वाली हर बातचीत में ब्रिटेन कानून व्यवस्था की स्थिति और मानवाधिकारों का मसला उठाता है।’ एडम्स ने यह बात ब्रिटिश संसद में विपक्षी लेबर पार्टी के सांसद स्टीफन मॉर्गन के एक लिखित सवाल के जवाब में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हथियार बेचने की होगी समीक्षा

मॉर्गन ने बलूचिस्तान में मानवाधिकारों की स्थिति पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान सरकार बलूचिस्तान में नागरिकों के दमन के लिए ब्रिटेन के हथियारों का इस्तेमाल कर रही है। उसे ऐसा करने से रोका जाए। यूरोपीय यूनियन से अलगाव के बाद सभी निर्यात लाइसेंसों की समीक्षा की जा रही है। पाकिस्तान को हथियार बेचने की प्रक्रिया पर भी गौर किया जाएगा।  


 

बलूच नेताओं ने दिए थे सबूत

बलूच नेशनल मूवमेंट की ब्रिटेन इकाई के अध्यक्ष हकीम वाधेला की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल मॉर्गन से दो बार मिला चुका है। प्रतिनिधिमंडल ने बलूचिस्तान में सामूहिक कब्रों से जुड़े साक्ष्य और इसकी विस्तृत जानकारी दी थी। इन मुलाकातों के बाद पोर्टसमाउथ साउथ से सांसद मोर्गन ने इस मसले को ब्रिटिश संसद में भी उठाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed