{"_id":"67dee3b50d38d1aa800cd895","slug":"three-killed-14-injured-in-shooting-at-park-in-new-mexico-s-las-cruces-news-in-hindi-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"New Mexico: अमेरिका के न्यू मैक्सिको में गोलीबारी; लास क्रूसेस के पार्क में हुई वारदात में तीन की मौत, 15 घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
New Mexico: अमेरिका के न्यू मैक्सिको में गोलीबारी; लास क्रूसेस के पार्क में हुई वारदात में तीन की मौत, 15 घायल
Sat, 22 Mar 2025 09:52 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लास क्रूसेस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लास क्रूसेस
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 22 Mar 2025 09:52 PM IST
सार
न्यू मैक्सिको के लास क्रूसेस में पार्क में गोलीबारी की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, इस वारदात में तीन लोगों की मौत हो गई है और गोलीबारी में घायल 15 लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य के लास क्रूसेस शहर में शुक्रवार रात एक पार्क में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस अभी भी हमलावर या हमलावरों की तलाश कर रही है। यह घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे यंग पार्क में हुई, जो एक संगीत और मनोरंजन स्थल है। पुलिस ने आम जनता से घटना के वीडियो और सुराग साझा करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें - Grok AI: सोशल मीडिया एक्स पर 'ग्रोक' ने लगाई अपशब्दों की झड़ी, जानें विवाद पर एलन मस्क ने क्या दी प्रतिक्रिया
अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी
वहीं इस गोलीबारी की वारदात में घायलों को लास क्रूसेस के तीन स्थानीय अस्पतालों और यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ऑफ एल पासो (क्षेत्रीय ट्रॉमा सेंटर) में भर्ती कराया गया है। मेमोरियल मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता एंड्रयू कमिंस ने बताया कि छह घायल वहां पहुंचे, जिनमें से पांच को एल पासो भेजा गया है। बता दें कि, लास क्रूसेस शहर चिहुआहुआन रेगिस्तान के किनारे और रियो ग्रांडे नदी के पास मौजूद है। यह अमेरिका-मैक्सिको सीमा से करीब 66 किलोमीटर उत्तर में है।
विज्ञापन
घटना पर क्या बोले लास क्रूसेस के मेयर
लास क्रूसेस की सिटी काउंसलर और मेयर प्रोटेम जोहाना बेंकोमो ने घटना को लेकर इंस्टाग्राम पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, 'ऐसी घटनाएं हमारे शहर में होंगी, यह कभी सोचा नहीं था। लेकिन अब यह डरावना सच बन चुका है। हर पल ऐसी त्रासदी की आशंका बनी रहती है, और हम प्रार्थना करते हैं कि ऐसा न हो।'
यह भी पढ़ें - JPC: 'इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, गरीबों और महिलाओं को मदद मिलेगी, वक्फ संशोधन विधेयक पर बोले किरेन रिजिजू
गोलीबारी की जांच में जुटी पुलिस
लास क्रूसेस पुलिस के साथ न्यू मैक्सिको स्टेट पुलिस, डोना एना काउंटी शेरिफ ऑफिस, एफबीआई और एटीएफ एजेंसी इस घटना की जांच कर रही हैं। पुलिस अभी भी घटनास्थल पर मौजूद है और पार्क के आसपास का इलाका बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके पास कोई जानकारी हो तो तुरंत साझा करें।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन