{"_id":"5df973ad8ebc3e8801066a2a","slug":"three-indians-in-cabinet-of-british-pm-boris-johnson","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कैबिनेट में तीन भारतवंशी शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कैबिनेट में तीन भारतवंशी शामिल
Wed, 18 Dec 2019 06:02 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 18 Dec 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
ब्रिटेन की नवगठित संसद के पहले सत्र से पूर्व, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को अपने कैबिनेट का विस्तार किया। इसमें ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। इनमें कुछ खाली पदों को भरा गया है। तीन भारतवंशी दोबारा शामिल किए गए हैं। इनमें प्रीति पटेल, आलोक शर्मा और ऋषि सुनाक शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रीति पटेल को गृह सचिव का पद व आलोक शर्मा को अंतरराष्ट्रीय विकास मामलों का प्रभार दिया गया है। वहीं इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सुनाक को दोबारा से ट्रेजरी मिनिस्टरी का मुख्य सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
अपनी पहली कैबिनेट बैठक के दौरान टीवी संबोधन में पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि यह जनता का मंत्रिमंडल है और हम ब्रिटेन के लोगों की प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए काम करेंगे। लोगों ने विश्वास जताते हुए सत्ता हमें सौंपी है। हमें लोगों के विश्वास को बनाए रखने के लिए सातों दिन 24 घंटे काम करना होगा।
विज्ञापन