{"_id":"5e7407498ebc3e77496eff3e","slug":"three-indian-global-teachers-award-list-including-vinita-from-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की विनीता समेत तीन भारतीय वैश्विक शिक्षक अवार्ड सूची में","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दिल्ली की विनीता समेत तीन भारतीय वैश्विक शिक्षक अवार्ड सूची में
Fri, 20 Mar 2020 05:29 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 20 Mar 2020 05:29 AM IST
विज्ञापन
यूनेस्को
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनेस्को की भागीदारी में आयोजित होने वाले दस लाख डॉलर (7.5 करोड़ रुपये) के वर्के फाउंडेशन ग्लोबल टीचर्स प्राइज 2020 के लिए भारत के तीन शिक्षकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें नई दिल्ली में एआर डीएवी पब्लिक स्कूल की विनीता गर्ग, राजस्थान के स्वजीत पायने एवं महाराष्ट्र में सोलापुर के रंजीत सिंह दिसाले शामिल हैं।
विज्ञापन
इस पुरस्कार के लिए 140 देशों से करीब 12000 से ज्यादा आवेदन मिले थे। इस सूची में विश्व के शीर्ष 50 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। नई दिल्ली की विनीता गर्ग कंप्यूटर साइंस की शिक्षिका हैं जबकि राजस्थान के स्वजीत पायने शिक्षा निकेतन बेयरफुट कॉलेज में नागरिकता के शिक्षक हैं। सोलापुर के रंजीत सिंह दिसाले पारितेवाड़ी में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। पुरस्कार समारोह 12 अक्तूबर को लंदन के संग्रहालय में आयोजित होगा। एजेंसी
विज्ञापन
जून में घोषित होंगे नतीजे
पुरस्कार समिति सूची में शामिल शीर्ष 50 शिक्षकों में से 10 लोगों का चयन करेगी। उन्हें ही शिक्षा का यह वैश्विक सम्मान दिया जाएगा। इसके अंतिम परिणाम जून माह तक घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन