फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Three fishermen killed in Sri Lankan naval ship collision, India objected strongly

श्रीलंका की नौसेना के पोत की टक्कर से तीन मछुआरों की मौत, भारत ने जताया कड़ा एतराज

Thu, 21 Jan 2021 10:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 21 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Three fishermen killed in Sri Lankan naval ship collision, India objected strongly
file photo - फोटो : पीटीआई

श्रीलंका की नौसेना के पोत की टक्कर से भारतीय मछुआरों की नौका पलटने व तीन की मौत होने पर भारत ने श्रीलंका के विदेश मंत्रालय के समक्ष कड़ा एतराज जताया है। बताया जाता है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में भारतीय नौका का श्रीलंका पोत ने पीछा किया, इसी दौरान टक्कर हो गई। घटना में श्रीलंका के भी एक नागरिक की मौत हुई है। 

विज्ञापन

यह घटना बुधवार को हुई थी। इसे लेकर भारत ने दिल्ली में श्रीलंका के कार्यकार्यवाहक उच्चायुक्त को तलब कर कड़ा विरोध पत्र दिया गया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने घटना में चार लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख जताया और कहा कि मछुआरों से संबंधित मामलों से मानवीय आधार पर निपटा जाना चाहिए। दोनों देशों की सरकारों के बीच मौजूदा आपसी समझ नजर आनी चाहिए। मंत्रालय ने श्रीलंका के विदेश मंत्रालय से कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय मछुआरों को श्रीलंका अक्सर पकड़ लेता है। इसे लेकर दोनों देशों के बीच कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है। बुधवार को भी मछुआरों की नौका का पीछा करने के दौरान यह घटना होने की खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed