फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   three Dead and seven Wounded in Mass Shooting in Gary Indiana

USA: अमेरिका में लगातार दूसरे दिन भी फायरिंग, तीन लोगों की मौत, 7 घायल

Tue, 05 Jul 2022 10:42 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 Jul 2022 10:42 PM IST
सार

गैरी पुलिस ने कहा कि उन्हें मिसौरी स्ट्रीट के 1900 ब्लॉक में बंदूक की गोली से घायल कई लोगों की सूचना लगभग 12.45 बजे मिली। घटना स्थल पर पहुंचने पर उन्होंने तीन मृत लोग और सात अन्य को गोली के घावों के साथ घायल देखा।

विज्ञापन
three Dead and seven Wounded in Mass Shooting in Gary Indiana
भरतपुर में पुलिस पर फायरिंग - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में लगातार दूसरे दिन फायरिंग की घटना सामने आई है। अब खबर है कि इंडियाना के गैरी में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है। हमलावरों ने दस लोगों को गोली मारी है। घटना ब्लॉक पार्टी में हुई है। 
विज्ञापन


गैरी पुलिस ने कहा कि उन्हें मिसौरी स्ट्रीट के 1900 ब्लॉक में बंदूक की गोली से घायल कई लोगों की सूचना लगभग 12.45 बजे मिली। घटना स्थल पर पहुंचने पर उन्होंने तीन मृत लोग और सात अन्य को गोली के घावों के साथ घायल देखा।
विज्ञापन


फायरिंग में तीन लोगों की मौत
अधिकारियों के मुताबिक, फायरिंग में लाफायेते (इंडियाना) के 27 वर्षीय, मरेरिलविले (इंडियाना) के 25 वर्षीय और ओलंपिया फील्ड्स (इलिनॉय) के 20 वर्षीय शख्स की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी कारों और एंबुलेंस से पीड़ितों को अस्पताल ले गई पुलिस 
लेक काउंटी कोरोनर कार्यालय ने पीड़ितों की पहचान 26 वर्षीय मार्क्विस हॉल, 25 वर्षीय लॉरेंस मैंगम और 20 वर्षीय आशांति ब्राउन के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि शेष पीड़ितों को एम्बुलेंस और निजी कारों से क्षेत्रीय अस्पतालों में ले जाया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना की विशालता देखते हुए आसपास की पुलिस एजेंसियों से पारस्परिक सहायता का अनुरोध किया गया था।

घटना की जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को (219) 755-3855 पर मेट्रो होमिसाइड यूनिट या (866) CRIME-GP पर क्राइम टिप लाइन से संपर्क करने के लिए कहा जा रहा है।


एक दिन पहले शिकागों में भी हुई ऐसी ही घटना
इससे एक दिन पहले सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर फ्रीडम मार्च के दौरान शिकागो में फायरिंग हुई थी। फ्रीडम परेड निकलते वक्त अचानक गोलियां चलने लगीं। परेड में फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना में छह लोगों की मौत और 24 घायल हो गए थे। हमलावर ने छत से गोलियां बरसाई थीं। हमलावर की पहचान 22 वर्षीय रॉबर्ट बॉबी ई क्रीमो के रूप में हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed