फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   three astronauts returned on earth after spending six days in space

अंतरिक्ष में छह महीने बिताकर धरती पर लौटे तीन यात्री

Fri, 23 Oct 2020 01:50 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 23 Oct 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
three astronauts returned on earth after spending six days in space
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में छह महीने के अभियान के बाद तीन अंतरिक्ष यात्री बृहस्पतिवार को सुरक्षित धरती पर लौट आए हैं। नासा के तीनों खगोल यात्रियों में अमेरिका के क्रिस केसिडी, रूस के अनातोली इवानिशीन और इवान वेगनर शामिल हैं जिन्हें धरती पर ला रहा सोयूज कैप्सूल कजाखस्तान के देजकाजगन शहर के दक्षिण पूर्व में बृहस्पतिवार सुबह 7:54 मिनट पर उतरा।

विज्ञापन


चिकित्सा जांच के बाद तीनों को हेलीकॉप्टर से देजकाजगन लाया जाएगा। यहां से वे अपने घरों के लिए रवाना होंगे। कोरोना वायरस महामारी के कारण अतिरिक्त सावधानी को ध्यान में रखते हुए रूसी बचाव दल की टीम के साथ जब उनकी (अंतरिक्ष यात्रियों) मुलाकात हुई तो उससे पूर्व उनकी कोरोना वायरस जांच की गई। राहत प्रयासों में शामिल लोगों की संख्या सीमित थी।
विज्ञापन



केसिडी, इवानिशीन एवं वेगनर अप्रैल से ही अंतरिक्ष स्टेशन में रह रहे थे। नासा के केट रूबिंस, रूस के सर्गेई रेजिकोव तथा सर्गेई कुद-सेवरेचकोव एक सप्ताह पहले छह महीने के लिए अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमूनों की मदद से खुलेंगे 4.5 अरब साल पुराने सौरमंडल के रहस्य
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ओसीरिस-रेक्स अंतरिक्ष यान ने एस्ट्रायड (क्षुद्र ग्रह) बेन्नू केनमूने एकत्रित कर लिए हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि यान के ग्रह की चट्टानों को छूने के बाद धूल उड़ी है, इससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि उसने ग्रह के नमूने एकत्रित कर लिए हैं। नासा को उम्मीद है कि अंतरिक्ष यान के लाए गए नमूनों की मदद से 4.5 अरब साल पुराने सौरमंडल की उत्पत्ति के राज खुलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed