{"_id":"5cd9c494bdec22071f56bd79","slug":"threat-to-china-for-evacuate-from-balochistan-by-a-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो जारी कर चीन को बलूचिस्तान से हटने की दी धमकी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वीडियो जारी कर चीन को बलूचिस्तान से हटने की दी धमकी
Tue, 14 May 2019 12:55 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 14 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में चीन के मालिकाना हक वाले पांच सितारा होटल पर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के हमले की जिम्मेदारी लेने के एक दिन बाद उसने चीन को धमकी देते हुए चार मिनट का एक वीडियो सन्देश जारी किया है। इस संदेश में बीएलए के विद्रोही चीन को बलोच नागरिकों को बर्बरता से दबाने के लिए पाक को आर्थिक मदद मुहैया न करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
यह वीडियो विमिओ डॉट कॉम पर पोस्ट किया गया है जिसमें चेताया गया है कि चीन को तत्काल बलोच सरजमीं पर अपना शोषण करना बंद करना चाहिए। चीन हमारी वाजिब चिंताओं को समझने में विफल रहा है। उसमें कहा गया है कि चीन बलोच सरजमीं का इस्तेमाल अपने खतरनाक मंसूबों के लिए कर रहा है और वह बलोच नागरिकों पर अत्याचार के लिए पाकिस्तान को आर्थिक सहायता मुहैया कर रहा है।
विज्ञापन
बीएलए के चरमपंथियों का दावा है कि चीन की महत्वाकांक्षी परियोजना चीन-पाक आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के कारण बलोच परिवार पाक सेना की प्रताड़ना झेल रहे हैं। बीएलए ने सीपीईसी का विरोध करते हुए आरोप लगाया कि इस परियोजना का मकसद प्रांत के संसाधनों को लूटना है।
विज्ञापन
बलोच अलगाववाद चरम पर
बलूचिस्तान में अलगाववादी अभियान चरम पर है और अब सीपीईसी के कारण उसमें चीन भी फंस चुका है। बीएलए के मुताबिक ग्वादर के लोगों के पास पीने का पानी तक नहीं है और सीपीईसी की वजह से उनके एकमात्र आय के स्त्रोत को भी छीन लिया गया है। लेकिन बीएलए इसे नजरअंदाज करने नहीं देगी।