फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Threat of nuclear war vladimir Putin alerts defense forces over Ukraine crisis

परमाणु युद्ध का खतरा: पुतिन ने प्रतिरक्षा बल को किया अलर्ट, रूसी सेना ने की रिहायशी इलाकों पर गोलाबारी

Mon, 28 Feb 2022 07:04 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Feb 2022 07:04 AM IST
सार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, हमारे सैनिकों ने कीव में रूस को बढ़ने से रोक दिया। गुस्साई रूसी सेना ने रात में क्रूरता से रिहायशी इलाकों, गैस-तेल ठिकानों पर गोलाबारी की।

विज्ञापन
Threat of nuclear war vladimir Putin alerts defense forces over Ukraine crisis
रूस-यूक्रेन युद्ध। - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन-रूस युद्ध पर परमाणु खतरा मंडराने लगा है। सख्त आर्थिक प्रतिबंध से रूसी बैंकिंग कारोबार के 60 फीसदी तक गिर जाने की आशंका और यूक्रेन के जज्बे से परेशान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु प्रतिरक्षा बलों को तैयार रहने का आदेश दिया है। पुतिन ने रविवार को शीर्ष अधिकारियों की बैठक में नाटो देशों के आक्रामक बयानों और प्रतिबंधों का जिक्र करते हुए रक्षामंत्री व सेना प्रमुख को यह आदेश दिया।

विज्ञापन


इस बीच, हमले के चौथे दिन कीव सहित अलग-अलग शहरों पर कब्जे के लिए लड़ाई जारी रही। रूसी सैनिक अहम सीमावर्ती शहर खारकीव में घुस गए। हालांकि बाद में, खारकीव के गवर्नर ओलेह सिनिहुबोव ने दावा किया,  रूसियों को खदेड़ शहर पर फिर नियंत्रण कर लिया है।
विज्ञापन


यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, हमारे सैनिकों ने कीव में रूस को बढ़ने से रोक दिया। गुस्साई रूसी सेना ने रात में क्रूरता से रिहायशी इलाकों, गैस-तेल ठिकानों पर गोलाबारी की। हम दुश्मन के हमलों को कामयाबी से रोक रहे हैं। वहीं, यूरोपीय देशों ने रूसी विमानों के लिए अपने वायुक्षेत्र बंद कर दिए हैं। रूस के सरकारी मीडिया पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग व धुएं का गुबार
रविवार तड़के रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के तेल व गैस प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। कीव के करीबी शहर वेसिलकीव में तेल डिपो पर मिसाइल हमले से आग व धुएं का गुबार आसमान में दिखाई दिया। खारकीव में भी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन उड़ा दी गई। वहीं, लुहांस्क में रूस समर्थित अलगाववादियों ने दावा किया, यूक्रेनी मिसाइल ने रोवेंकी शहर में एक तेल डिपो उड़ा दिया।

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस पहुंचा मामला
यूक्रेन ने रूस के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) की शरण ली है। कोर्ट से रूस को तत्काल हमला रोकने का आदेश देने का अनुरोध किया है। जेलेंस्की ने रूस को नरसंहार का दोषी करार देते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद व विश्व स्वास्थ्य संगठन से बर्खास्त करने की भी मांग की।

दावा- 4300 रूसी  सैनिक मारे गए
यूक्रेन का दावा...लड़ाई में उसने रूस के 4300 से अधिक सैनिक मार गिराए हैं। वहीं, रूस के 146 टैंक, 27 लड़ाकू विमान व 26 हेलिकॉप्टर नष्ट कर दिए।

रूस का दावा...471 यूक्रेनी सैनिक गिरफ्तार किए, 1067 सैन्य ठिकानों को नष्ट किया। इसके अलावा 8 लड़ाकू विमान, 7 हेलिकॉप्टर और 11 ड्रोन विमान मार गिराए हैं। पहली बार माना कि यूक्रेन में उसके कुछ सैनिक मारे गए हैं, हालांकि संख्या नहीं बताई।

राष्ट्रपति जेलेंस्की की हत्या के लिए भेजे लड़ाकों का 56 टैंकों का काफिला उड़ाया
यूक्रेन ने जेलेंस्की की कथित हत्या के लिए भेजे बर्बर चेचन सशस्त्र बलों की टुकड़ी को मार गिराने का दावा किया है। होस्टोमेल के पास युद्ध में यूक्रेनी मिसाइल ने उनका 56 टैंकों का काफिला उड़ा दिया था। हालांकि, मरने वाले सैनिकों की संख्या नहीं बताई है।


परमाणु खतरे पर आपात बैठक करेगा संयुक्त राष्ट्र
न्यूयॉर्क। रूस के परमाणु प्रतिरक्षा बल को अलर्ट किए जाने के बाद संयुक्त राष्ट्र की निगरानी समिति सतर्क हो गई है। युद्धग्रस्त यूक्रेन में चार परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की सुरक्षा के मद्देनजर 35 देशों के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने बुधवार को आपात बैठक बुलाई है। सुरक्षा परिषद भी 193 सदस्य देशों का आपात सत्र आयोजित करने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed