{"_id":"5cc6c500bdec22077654d33a","slug":"thousands-of-people-gathered-in-kabul-for-afghan-peace-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगान शांति बैठक के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच काबुल में जुटे हजारों लोग ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगान शांति बैठक के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच काबुल में जुटे हजारों लोग
Mon, 29 Apr 2019 03:03 PM IST
आसिम खान
भाषा, काबुल
भाषा, काबुल
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 29 Apr 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
तालिबान के साथ शांति समझौते को आगे बढ़ाने की दिशा में अफगानिस्तान तथा अमेरिका के प्रयासों पर चर्चा के लिये काबुल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित शांति बैठक में हिस्सा लेने के लिये समूचे देश से हजारों नेता और अधिकारी जुटे।
विज्ञापन
शांति समझौते के संभावित शर्तों को तय करने के उद्देश्य से दुर्लभ ‘लोया जिरगा’ का आयोजन किया गया, जिसमें हिस्सा लेने के लिये 3,000 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन