फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   thousands of Indians in UAE register to return home amid Lockdown due to Coronavirus

यूएई में फंसे डेढ़ लाख से ज्यादा भारतीय नागरिकों ने किया घर लौटने के लिए आवेदन

Sun, 03 May 2020 04:15 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 03 May 2020 04:15 PM IST
सार

संयुक्त अरब अमीरात में फंसे डेढ़ लाख से ज्यादा भारतीयों ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते अपने देश वापस लौटने के लिए भारतीय मिशन में ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। गल्फ न्यूज के मुताबिक दुबई में भारत के कौंसुल जनरल विपुल ने बताया कि शनिवार की शाम छह बजे तक उनके पास डेढ़ लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके थे। 

विज्ञापन
thousands of Indians in UAE register to return home amid Lockdown due to Coronavirus
संयुक्त अरब अमीरात में लॉकडाउन - फोटो : twitter.com/FarahNazSustai

विस्तार

यूएई में स्थित भारतीय मिशनों ने पिछले सप्ताह उन प्रवासियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सेवा शुरू की थी जो कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के बीच यहां फंसने के बाद अपने देश वापस जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, इनमें से एक चौथाई लोग नौकरी जाने की वजह से घर वापस जाना चाहते हैं। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, खलीज टाइम्स की रविवार की रिपोर्ट में लिखा गया है कि भारत वापस लौटने के लिए आवेदन करने वालों में 40 फीसदी मजदूर (ब्ल्यू कॉलर वर्कर) हैं और 20 फीसदी पेशेवर लोग हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 20 फीसदी लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है और इनमें से करीब 55 फीसदी लोग केरल से हैं। 
विज्ञापन


कौंसुल नीरज अग्रवाल ने कहा कि हालांकि अभी इन आंकड़ों में बदलाव आ सकता है क्योंकि तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के पंजीकरण करने की उम्मीद है। इनमें से 10 फीसदी लोग ऐसे हैं जो यात्री वीजा पर यूएई आए थे, लेकिन लॉकडाउन के चलते यहां फंस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारत ने देश में जानलेवा वैश्विक महामारी के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन की अवधि दो सप्ताह और बढ़ा दी है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को लॉकडाउन दो हफ्ते के लिए बढ़ाते हुए इसे 17 मई तक कर दिया था। 


यूएई में अभी तक 13 हजार से ज्यादा लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं और अभी तक यहां 119 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, भारत की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे में 2644 नए मामले सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हुई है, जो अब तक एक दिन में सर्वाधिक मौत है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 39,980 हो गई है। जिसमें 28,046 सक्रिय हैं, 10,633 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1301 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed