{"_id":"5c4ec2eebdec22739b069a28","slug":"thousands-of-fishes-die-due-to-drought-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया में सूखे के कारण हजारों मछलियों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलिया में सूखे के कारण हजारों मछलियों की मौत
Tue, 29 Jan 2019 02:49 AM IST
गौरव द्विवेदी
भाषा, सिडनी
भाषा, सिडनी
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 29 Jan 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
नदी किनारे मृत पड़ी हुईं मछलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूखे की मार झेल रहे पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के एक प्रमुख नदी तंत्र में करीब एक लाख मछलियों की जान जाने के कुछ हफ्ते बाद ही हजारों और मछलियां मृत पाई गई हैं जिसके चलते अब पारिस्थितिक आपदा का खतरा मंडराने लगा है।
अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने सोमवार को यह जानकारी दी। दो महीने से भी कम समय में इस क्षेत्र में इतनी बड़ी तादाद में मछलियों के मारे जाने की यह तीसरी घटना है। मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस बात की जानकारी होने के बाद वे सुदूरवर्ती पश्चिम न्यू साउथ वेल्स राज्य के एक छोटे से शहर मेनिन्डी के लिए रवाना हो गए।
यह कस्बा डार्लिंग नदी के पास स्थित है जो हजारों किलोमीटर फैले मुर्रे-डार्लिंग नदी तंत्र का हिस्सा है जिसे देश के कृषि क्षेत्र की जीवनरेखा माना जाता है। मेनिन्डी के पर्यटन संचालक रॉब ग्रेगोरी ने बताया, ‘‘काफी संख्या में छोटी (मृत) मछलियां मिली हैं, पिछली दो घटनाओं में भारी संख्या में बड़ी मछलियां पहले ही मारी जा चुकी हैं।’’