फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Thousands mourn Hezbollah commander killed in Israeli airstrike

Lebanon: शीर्ष हिजबुल्ला कमांडर हैथम के जनाजे में शामिल हुए हजारों लोग, इस्राइली सेना के हमले में हुई थी मौत

Mon, 24 Nov 2025 10:25 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 24 Nov 2025 10:25 PM IST
सार

Lebanon: इस्राइली हमले में मारे गए हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर हैथम तबतबाई के जनाजे में सोमवार को उनके सैकड़ो समर्थक जुटे। हैतम को दक्षिण लेबनान के कब्रिस्तान में दफनाया गया। यह जून के बाद इस्राइल का राजधानी बेरूत पर पहला हमला था। 

विज्ञापन
Thousands mourn Hezbollah commander killed in Israeli airstrike
हैथम तबतबाई का जनाजा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इस्राइली हवाई हमले में रविवार को मारे गए हिजबुल्ला के शीर्ष कमांडर हैथम तबतबाई की अंतिम यात्रा में आज हजारों लोग शामिल हुए। हिजबुल्ला समर्थक हैथम के जनाजे के साथ चल रहे थे, संगठन के पीछे झंडे से ठका गया था। हैथम और हिजबुल्ला के दो अन्य सदस्यों को दक्षिण बेरूत के कब्रिस्तान में किया गया। इस कब्रिस्तान में परंपरागत रूप से हिजबुल्ला के लड़ाकों को दफनाया जाता है। 
विज्ञापन


जून के बाद बेरूत पर इस्राइल का पहला हवाई हमला
इस्राइल ने रविवार को जून के बाद पहली बार लेबनान की राजधानी पर हमला किया और कहा कि उसने हैथम को मार गिराया है। इस्राइली सेना ने उसे हिजबुल्ला का चीफ ऑफ स्टाफ बताया। इस्राइल ने ईरान समर्थित समूह को फिर से हथियार जुटाने और अपनी ताकत बहाल न करने की चेतावनी भी दी। पिछली बार सघर्ष अमेरिका की मध्यस्था से खत्म हुआ था।   
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हर्षिता ब्रेला हत्याकांड: UK के चार पुलिस अफसरों पर अनुशासनहीनता के आरोप, पीड़िता की शिकायतों को किया अनदेखा
विज्ञापन
विज्ञापन


हिजबुल्ला समर्थकों ने क्या कहा?
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार के हमले में पांच लोगों की मौत हुई और 28 लोग घायल हुए। जाफर नाम के एक हिजबुल्ला समर्थक ने कहा, उन्हें (इस्राइलियों को) हम पर हमले जारी रखने दो। वे क्या चाहते हैं कि हम आत्मसमर्पण कर दें, ताकि वे हमारे घरों में घुस सकें? आपने देखा, गाजा में क्या हुआ? उन्होंने क्या किया? कुछ भी नहीं? हिजबुल्ला समर्थक फातिमा शहादेह ने कहा, चाहे कितना भी खून बह जाए, हम कभी हार नहीं मानेंगे और न ही जवाबी कार्रवाई के हथियार सौंपेंगे।  

 
फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता
इस बीच, फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने इस हमले और तनाव बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की। उसने सभी पक्षों से अपील की कि वे खतरे की स्थिति में संघर्षविराम के निगरानी तंत्र का इस्तेमाल करें और एकतरफा कदम न उठाएं।

ये भी पढ़ें: नेपाल के सुप्रीम कोर्ट को आग लगाने वाले पांच गिरफ्तार, जेन जी आंदोलन की हिंसा पर पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

हाल के हफ्तों में दक्षिण लेबनान पर इस्राइली हवाई हमले बढ़े हैं, जबकि इस्राइल और अमेरिका लेबनान पर हिजबुल्ला को निशस्त्र करने के लिए दबाव बना रहे हैं। इस्राइल का कहना है कि यह समूह अपनी सैन्य ताकत फिर से खड़ी करने की कोशिश कर रहा है। हिजबुल्ला को निशस्त्र करने का समर्थन करने वाली लेबनान सरकार ने इन दावों को खारिज कर दिया। उसने कहा कि सेना को दक्षिण में तैनात कर दिया गया है, लेकिन सेना के पास संसाधनों की कमी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed