{"_id":"64f4e54dfe9426158406a755","slug":"thousands-including-minority-hindus-protest-against-dacoit-rule-in-kandhkot-pakistan-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: हिंदू समुदाय के सदस्यों का डकैतों-अपराधियों ने किया अपहरण, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का प्रदर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: हिंदू समुदाय के सदस्यों का डकैतों-अपराधियों ने किया अपहरण, पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का प्रदर्शन
Mon, 04 Sep 2023 01:30 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:30 AM IST
सार
पाकिस्तान के सुक्कुर में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के कई बंधक सदस्यों को बरामद करने में पुलिस की विफलता के विरोध में हजारों नागरिकों ने लगातार दूसरे दिन शांति जुलूस निकाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में किसी से छिपा नहीं है कि कैसे हिंदू समेत अन्य अल्पसंख्यकों पर जुल्म किए जाते हैं। आए दिन अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों पर हमले होते हैं। वहीं, अब ऐसे ही अत्याचारों के खिलाफ पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय समेत अन्य लोग सड़क पर उतर आए हैं। पाकिस्तान के सुक्कुर में अल्पसंख्यक हिंदु समुदाय के कई सदस्यों के समेत बंधक बनाए गए लोगों को ढूंढ पाने में पुलिस की नाकामी के खिलाफ हजारों लोगों ने लगातार दूसरे दिन रविवार को कंधकोट शहर में शांति रैली निकाली और घंटाघर चौक पर धरना दिया।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए उठाई आवाज
प्रदर्शनकारियों में राष्ट्रवादी दलों, सामाजिक और नागरिक अधिकार संगठन के सदस्य, व्यापारी शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने अपराध प्रभावित काशमोर जिले के कंधकोट में कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए भी आवाज उठाई। हिंदू पंचायत ने मुखी जगदीश कुमार, जयदीप कुमार, हिंदू सागर कुमार, गुड्डू, मुनीर नाइच और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कई अन्य लोगों के अपहरण के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया था।
विज्ञापन
इसके समर्थन में व्यापारियों और दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रखी। प्रदर्शनकारियों ने जिले में अराजक कानून व्यवस्था के खिलाफ नारे भी लगाए और अपराधियों के खिलाफ सैन्य अभियान चलाने की मांग की।
विज्ञापन
अपराधी लगातार कर रहे परेशान
प्रदर्शनकारियों ने कहा, स्थानीय सरकार अपराधियों को शरण और समर्थन देते हैं, जिन्होंने उनके जीवन को नरक बना दिया है। जिले में कोई भी सुरक्षित नहीं है। कई व्यापारियों और उनके बच्चों को अपहरण हो गया है। छोटी उम्र की कई लड़कियों का अपहरण भी हुआ है। सड़क, बाजार जैसे सार्वजनिक स्थल और ग्रामीण क्षेत्र भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। लोग और उनकी संपत्तियां डकैतों और अपराधियों की रहम पर निर्भर हो गई हैं।
पुलिसकर्मियों पर भी हो रहे हमले
विरोध करने वालों ने कहा कि पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं हैं। अपराधी और डकैत अपने गिरफ्तार साथियों को छुड़वाने के लिए पुलिसकर्मियो को भी अगवा कर लेते हैं और पुलिस को उनके सामने घुटने टेकर अपराधियों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डकैतों ने अगवा जगदीश कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है जिसमें उन्हें बुरी तरह पीटा जा रहा है और अपहरणकर्ताओं को लाखों रुपये की फिरौती मांगते सुना जा सकता है।