फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Those with problems related to red blood cells are more at risk from corona

सावधान: लाल रक्त कोशिका से जुड़ी तकलीफ वालों को कोरोना से अधिक खतरा

Sat, 03 Jul 2021 07:54 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 03 Jul 2021 07:54 AM IST
सार

  • ब्लड एडवांसेज जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने बताया है कि लाल रक्त कणिका से जुड़ी कोई तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती होने का खतरा भी अधिक रहता है। अमेरिका में एससीडी की तकलीफ सामान्य है और एक लाख से अधिक लोग इससे पीड़ित हैं।

विज्ञापन
Those with problems related to red blood cells are more at risk from corona
red blood cells

विस्तार

कोरोना से गंभीर तकलीफ होने का खतरा उन लोगों को भी है जिन्हें लाल रक्त कोशिका (आरबीसी) से जुड़ी तकलीफ सिकल सेल डिसीज (एससीडी) है। इससे उन्हें खतरा अधिक है जिन्हें असहनीय दर्द या पहले से अंग संबंधी तकलीफ है।

विज्ञापन


जोड़ों में असहनीय दर्द, कोरोना का लक्षण, कोविड जांच जरूरी
ब्लड एडवांसेज जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने बताया है कि लाल रक्त कणिका से जुड़ी कोई तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती होने का खतरा भी अधिक रहता है। अमेरिका में एससीडी की तकलीफ सामान्य है और एक लाख से अधिक लोग इससे पीड़ित हैं।
विज्ञापन


सीडीसी का कहना है कि काले और अफ्रीकी अमेरिकी मूल के 365 लोगों में से एक व्यक्ति इस रोग से ग्रसित होता है। 16,300 हिस्पैनिक अमेरिकी में से एक को जन्म के साथ ये तकलीफ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज ऑफ विसकॉनि के मेडिसिन विभाग के डॉ. लाना मुकालो का कहना है कि कोरोना महामारी के बीच कोई मरीज जोड़ों में असहनीय दर्द की शिकायत के साथ आ रहा है तो उसकी कोरोना जांच जरूरी करानी चाहिए। जोड़ों में असहनीय दर्द कोरोना का लक्षण हो सकता है। एजेंसी


एससीडी में इस तरह की तकलीफ
वैज्ञानिकों के अनुसार एससीडी से ग्रसित लोगों में असहनीय दर्द, जोड़ों में दर्द, अंगों को नुकसान, स्ट्रोक का खतरा रहता है। ये तकलीफें कई तरह के संक्रमण का भी कारण हैं। एससीडी से ग्रसित लोग कोरोना संक्त्रस्मण की चपेट में आते हैं तो उन्हें अस्पताल में भर्ती होने का खतरा अधिक है। ऐसे लोगों को महामारी में अधिक सतर्क रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed